न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के चुनाव 2026-28 की घोषणा, 1 मार्च को होगा मतदान….

IMG-20260220-WA1540.jpg

न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के चुनाव 2026-28 की घोषणा, 1 मार्च को होगा मतदान

भिलाई नगर 20 फरवरी 2026:-  न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव समिति ने सदस्यता नवीनीकरण से लेकर मतदान एवं मतगणना तक की पूरी समय-सारिणी जारी की है। सभी सदस्यों से निर्धारित तिथियों में प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है।

सदस्यता नवीनीकरण
20 से 22 फरवरी तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक सदस्यता नवीनीकरण किया जाएगा। नवीनीकरण शुल्क 60 रुपये निर्धारित है। सदस्यता नवीनीकरण 22 फरवरी की रात्रि 8:30 बजे तक ही मान्य होगा।

नामांकन प्रक्रिया
विभिन्न पदों एवं कार्यकारिणी के लिए आवेदन पत्र 23 एवं 24 फरवरी को वितरित किए जाएंगे। नामांकन पत्र 25 फरवरी की रात्रि 8:30 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वतः निरस्त माने जाएंगे।
प्रत्येक पद के लिए नामांकन पत्र के साथ निर्धारित शुल्क उसी समय जमा करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक नामांकन में दो प्रस्तावक एवं दो समर्थक आवश्यक होंगे।

नाम वापसी व प्रत्याशियों की घोषणा
नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 की रात्रि 8:30 बजे तक निर्धारित की गई है। स्क्रूटनी के उपरांत वैध प्रत्याशियों की सूची 27 फरवरी की रात्रि 8:30 बजे के बाद घोषित की जाएगी।
मतदान एवं मतगणना
मतदान 1 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रेस क्लब भवन, नेहरू रोड, सुपेला में होगा। मतगणना उसी दिन भोजनावकाश के बाद अपराह्न 3 बजे से प्रारंभ की जाएगी।
नामांकन शुल्क
अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष – 5000 रुपये
उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कार्यालय सचिव एवं अन्य पद – 2000 रुपये
कार्यकारिणी सदस्य – 1000 रुपये
नाम वापसी या चुनाव परिणाम के पश्चात नामांकन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
रिक्त पद
अध्यक्ष (1), वरिष्ठ उपाध्यक्ष (1), उपाध्यक्ष (2), महासचिव (1), सचिव (2), कोषाध्यक्ष (1), सहसचिव (1), कार्यालय सचिव (1) एवं कार्यकारिणी सदस्य (6) पदों के लिए चुनाव होंगे।
चुनाव समिति ने स्पष्ट किया है कि चुनाव संबंधी प्रक्रिया में समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

चुनाव समिति में अशोक पंडा, अरविंद सिंह, रमेश गुप्ता, संतोष मिश्रा, संतोष तिवारी एवं मिथलेश ठाकुर शामिल हैं। समिति ने सभी सम्मानित सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा की है, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।


scroll to top