कल्याण महाविद्यालय के प्राचार्य  कक्ष में घुसकर उत्पात मचाने, शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए शासकीय संपत्ति को  क्षति  करने वाले NSUI पदाधिकारी मुख्य आरोपी आकाश कनौजिया नागपुर से गिरफ्तार….

IMG_20251215_002813.jpg

कल्याण महाविद्यालय भिलाई के अंदर घुसकर उत्पात मचाने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए शासकीय सम्पत्ति को क्षति कारित करने वाला मुख्य आरोपी आकाश कन्नौजिया नागपुर से गिरफ्तार

प्राचार्य कक्ष में घुसकर शासकीय दस्तावेज एवं सम्पत्ति को पहुंचाये थे क्षति

पूर्व में घटना में शामिल 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया था न्यायिक अभिरक्षा में ।

घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश जारी

भिलाई नगर 14 दिसंबर 2025:- डॉ विनय शर्मा प्राचार्य कल्याण महा विद्यालय ने लिखित शिकायत प्रस्तुत किया  9.12.2025 को कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 7 भिलाई नगर के प्राचार्य कक्ष में परीक्षा का फॉर्म परीक्षण और हस्ताक्षर का कार्य चल रहा था तभी महाविद्यालय के पूर्व छात्र आकाश कनौजिया, एवं उसके साथी दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमित पटेल, अंशुल शर्मा एवं अन्य छात्र एकराय होकर नारेबाजी करते हुए महाविद्यालय के अंदर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर अश्लील गाली गुप्ता करते हुए प्राचार्य के टेबल के काँच को तोड़ दिए एवं टेबल पर रखें शासकीय दस्तावेज को उठाकर फेंक दिए और फाड़ कर उसपर स्याही डालकर खराब कर दिए जिससे शासकीय दस्तावेज की क्षति हुई* और जूते का माला बनाकर प्राचार्य को पहनाने का प्रयास कर रहे थे,

साथ ही *प्राचार्य के नेम प्लेट पर स्याही पोत कर उसे विरूपित कर कार्यालय के अंदर धक्का मुक्की करते हुए उपद्रव किया गया l जिससे महाविद्यालय के कार्यरत सभी स्टाफ में भय व्याप्त हो गया </code></pre>प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में धारा 191(2), 221, 296, 324(1), 61(2) बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाशी की जा रही है
पूर्व में प्रकरण में शामिल 02 आरोपी दीपक पाल पिता हौसला पाल 23 वर्ष एवं  हरदीप पात्रे पिता महावीर पात्रे 22 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था


प्रकरण के मुख्य आरोपी आकाश कनौजिया को दिल्ली भागते समय नागपुर एयरपोर्ट के पास से पकड़ा जाकर भिलाई लाया गया जिससे पूछताछ पश्चात घटना में उसके शामिल होने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर  14-12-25 को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया गिरफ्तार आरोपी :-

आकाश कनौजिया 29 वर्ष निवासी सेक्टर 5 भिलाई


scroll to top