शराब घोटाला/ अवैध कोल लेवी वसूली मामले में EOW ने छत्तीसगढ़, बिहार व झारखंड में 10 स्थानों पर सुबह-सुबह की छापेमारी…

IMG_20250520_111002.jpg

शराब घोटाला/ अवैध कोल लेवी वसूली मामले  में EOW ने छत्तीसगढ़, बिहार व झारखंड में 10 स्थानों पर सुबह-सुबह की छापेमारी…

रायपुर 21 सितंबर 2025:- ईओडब्ल्यू की टीमों ने प्रदेश के 10 ठिकानों पर रविवार सुबह छापेमारी की है। अकेले राजधानी में तीन ठिकाने शामिल हैं। ये छापे शराब, कोल लेवी मनी लांड्रिंग घोटाले को लेकर संयुक्त रूप से डाले गए हैं। रायपुर,  जांजगीर, बिलासपुर अंबिकापुर में शराब कारोबारियों, सप्लायर और अधिकारियों के घर छापा पड़ा है। राजधानी के महादेव घाट रोड स्थित देवनगरी स्थित दो लोगों के घरों को घेरा।

इनमें अविनाश स्मार्ट सिटी ए-53 निवासी शासकीय लिपिक जयचंद कोसले और शराब कारोबारी ठेकेदार अवधेश यादव, अनिल ठाकुर के घर भी ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची है।

अवधेश के घर पर छह सदस्यीय टीम छानबीन कर रही है। उधर अकलतरा में जिला कलेक्टोरेट में पदस्थ लिपिक के बेटे को घेरा। वह शहर के अंबेडकर चौक के पास रहता है।

टीम दस्तावेजों की जांच और संबंधितों से पूछताछ चल रही है। फिलहाल किसी तरह की जब्ती और गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

इनमें जयचंद को, कोल लेवी घोटाले के परिकल्पनाकारों में प्रमुख निलंबित राप्रसे अधिकारी सौम्या चौरसिया का क़रीबी बताया गया है। जयचंद, सौम्या के निजी स्टाफ था।

यह कार्रवाई, परसों गिरफ्तार पूर्व आईएएस निरंजन दास, होटल कारोबारी पुरोहित पिता पुत्र से हुई पूछताछ के बाद जांच की अगली कड़ी में की गई है।

दास और पुरोहित को 25 को पुनः कोर्ट में पेश किया जाना है। वहीं पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, उससे पहले यह रेड काफी अहम रही है।


scroll to top