नेहरू आर्ट गैलरी में खैरागढ़ की पूर्व छात्राओं की एचिंग एवं एक्वाटिंट चित्र प्रदर्शनी उद्घाटित…..

Painting-Exhibition-of-Khairagarh-Students-inaugurated-at-Nehru-Art-Gallery-2.jpg

भिलाई नगर 28 जुलाई 2023 :- सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित नेहरू आर्ट गैलरी, सिविक सेंटर में, इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की पूर्व छात्राओं द्वारा निर्मित एचिंग एवं एक्वाटिंट चित्रों की समूह प्रदर्शनी का आयोजन 27 से 29 जुलाई, तक किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (रावघाट) समीर स्वरुप ने 27 जुलाई,  को संध्याकाल अन्य अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन करके किया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात मुख्य अतिथि श्री समीर स्वरुप ने आगन्तुक पुस्तिका में इस प्रदर्शनी के लिए अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा कि यह प्रदर्शनी मेरे लिए एक उत्साहवर्धक अनुभव था हालांकि मुझे इस कला के बारे में अधिक जानकारी नहीं है

लेकिन ये सभी कलाकार बहुत प्रतिभाशाली है और मै अक्सर ऐसी प्रदर्शनियों का हिस्सा बनना चाहूंगा। साथ ही उन्होंने सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दी एवं इस आयोजन के लिए जनसंपर्क विभाग की सराहना भी की।

यह प्रदर्शनी 27 से 29 जुलाई तक प्रतिदिन संध्या 5.30 से 8.30 बजे तक जनता के दर्शनार्थ खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में चित्रों की विभिन्न कलाकृतियां प्रदर्शित की जायेंगी। इन कृतियों में विषयों का अद्भुत संयोजन देखने को मिलेगा। इन प्रदर्शनी में लैंडस्केप, फेस, महिलाएं आदि चित्र शामिल होगी।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (संपर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क) जेकब कुरियन, महाप्रबंधक (जनसंपर्क) प्रशान्त तिवारी, आर्ट कल्ब के महासचिव एस डी बर्मन, आर्ट क्लब के पूर्व सचिव एस के नंदी, अध्यक्ष (कला अकादमी)

श्री योगेन्द्र त्रिपाठी, सभी कलाकारों के पालक, इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय के अनेक छात्र एवं समस्त कलाकार सहित इस्पात नगरी के अन्य वरिष्ठ कलाकार एवं भारी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

इस प्रदर्शनी में सभी कलाकार इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स की पूर्व छात्राएं हैं। यहाँ गुंजन शर्मा, प्रीति साहू एवं स्तुति गुप्ता द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी आयोजित की गई है।


scroll to top