मानवता की मिसाल : वैशाली नगर विधायक रिकेश ने पेश की दरियादिली, मासूम रुद्रांश की ओपन हार्ट सर्जरी का उठाया पूरा खर्च.....खुर्सीपार भिलाई मानिकपुरी दम्पत्ति ने विधायक की पहल को इकलौते बेटे के लिए बताया "जीवन दान".... - Steel City Online News Portal

मानवता की मिसाल : वैशाली नगर विधायक रिकेश ने पेश की दरियादिली, मासूम रुद्रांश की ओपन हार्ट सर्जरी का उठाया पूरा खर्च…..खुर्सीपार भिलाई मानिकपुरी दम्पत्ति ने विधायक की पहल को इकलौते बेटे के लिए बताया “जीवन दान”….

IMG-20260223-WA1296.jpg

मानवता की मिसाल : वैशाली नगर विधायक रिकेश ने पेश की दरियादिली, मासूम रुद्रांश की ओपन हार्ट सर्जरी का उठाया पूरा खर्च…..

खुर्सीपार भिलाई मानिकपुरी दम्पत्ति ने विधायक की पहल को इकलौते बेटे के लिए बताया “जीवन दान”

भिलाई नगर, 23 फरवरी 2026:- राजनीति के व्यस्त गलियारों के बीच जब कोई जनसेवक सीमाएं लांघ कर मानवता को सर्वोपरि रखता है तो वह समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने।

आपको बता दें कि भिलाई नगर विधानसभा अंतर्गत वार्ड-42 खुर्सीपार निवासी एक निर्धन परिवार के मासूम बेटे रुद्रांश के लिए वे फरिश्ता बनकर सामने आए और उसके जीवन की रक्षा के लिए दिल्ली में उसकी जटिल ‘ओपन हार्ट सर्जरी’ संपन्न कराई।

क्या था मामला?

खुर्सीपार निवासी सविता और जयरामदास मानिकपुरी के इकलौते बेटे रुद्रांश (जन्म 1 मार्च 2024) के दिल में जन्म से ही छेद था। इस गंभीर बीमारी के कारण उसके हृदय में रक्त का संचार सही ढंग से नहीं हो पा रहा था। डॉक्टरों के अनुसार रुद्रांश हार्ट में टीजीए, वीएसडी और संकुचित नसों की समस्या से जूझ रहा था, जिसका उपचार छत्तीसगढ़ में संभव नहीं था।

मदद के लिए जब बंद हुए सारे दरवाजे

​आर्थिक तंगी से जूझ रहे मानिकपुरी दंपति ने कई जगह गुहार लगाई लेकिन कहीं से ठोस मदद नहीं मिली। अंततः, उन्होंने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से संपर्क किया। हालांकि यह परिवार उनके विधानसभा क्षेत्र का निवासी नहीं था फिर भी श्री सेन ने रुद्रांश की स्थिति देखते ही उसे अपनी गोद में ले लिया और तत्काल उसके उपचार की पूरी जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया।

विधायक ने निभाया ‘अभिभावक’ का धर्म

विधायक रिकेश सेन ने रुद्रांश की सर्जरी, माता-पिता के दिल्ली आने-जाने और वहां रुकने का पूरा खर्च स्वयं वहन किया। इलाज के दौरान लगभग 18 बार दिल्ली जाना और लंबी काउंसलिंग की प्रक्रिया चली। दिल्ली एम्स तक पहुंचना और दसियों दिन रूकना मानिकपुरी दम्पत्ति के लिए आर्थिक विपन्नता की वजह से कत्तई संभव नहीं था। विधायक ने एम्स दिल्ली में हर एपाइंटमेंट पर परिजनों के आने-जाने और रूकने की व्यवस्था की तथा लगातार चिकित्सकीय टीम के सम्पर्क में रहे।

वर्ष 2024 के दिसंबर महीने से क्रमिक उपचार के बाद ​19 फरवरी 2026 को दिल्ली के अस्पताल में रुद्रांश की ‘ओपन हार्ट सर्जरी’ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। ​रुद्रांश तीन दिनों तक वेंटिलेटर पर रहा और आज भी आईसीयू में है, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को स्थिर बताया है। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद विधायक रिकेश सेन प्रतिदिन दिल्ली में डॉक्टरों और परिजनों से फोन पर संपर्क कर बच्चे के स्वास्थ्य का अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से मासूम रुद्रांश के शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना की है।

​विधायक रिकेश सेन द्वारा क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर एक मासूम की जान बचाने के इस नि:स्वार्थ प्रयास की पूरे भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। मानिकपुरी परिवार ने श्री सेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अपने बेटे के लिए ‘जीवनदाता’ बताया है।


scroll to top