एग्जिट पोल:- भूपेश ने कहा 75 पार का टारगेट उसी के आसपास रहेंगे..... छत्तीसगढ़ में मुकाबला टाइट..... रमन बोले बनेगी भाजपा की सरकार.... - Steel City Online News Portal

एग्जिट पोल:- भूपेश ने कहा 75 पार का टारगेट उसी के आसपास रहेंगे….. छत्तीसगढ़ में मुकाबला टाइट….. रमन बोले बनेगी भाजपा की सरकार….

IMG-20231201-WA0097.jpg

रायपुर 1 दिसंबर 2023 :-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे। उससे पहले शुक्रवार शाम जारी हुए एग्जिट पोल के मुताबिक, प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में भूपेश बघेल ने 60 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, हम फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं रमन सिंह ने कहा कि, नतीजों में 40 तक भी कांग्रेस नहीं पहुंचेगी। अरुण साव का कहना है कि अधिकांश पोल ने बता दिया कि भाजपा सरकार बना रही है

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल गुरुवार को आ गया। इसके मुताबिक, मप्र-राजस्थान में भाजपा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बना सकती है। तेलंगाना में भी कांग्रेस को बहुमत संभव है। मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा का दावा है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, एग्जिट पोल में कांग्रेस को 57 सीटें बताई जा रही हैं, ये आंकडा 75 तक पहुंचेगा। वहीं, मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘यहां कांटे की टक्कर नहीं है। भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी।’ वास्तविक नतीजे 3 को जारी होंगे।

जाति का गणित; मप्र में सवर्ण भाजपा के साथ

टुडेज चाणक्य के अनुसार, मप्र में 54% ब्राह्मण, 47% राजपूत, 45% एससी, 46% एसटी वोट भाजपा को मिले। 41% एससी, 39% एसटी, 38% राजपूत व 28% ब्राह्मण ने कांग्रेस को चुना। राजस्थान में 48% ओबीसी, 47% राजपूत, 38% जाट, 36% मीना और एसटी व 31% एससी ने भाजपा को वोट दिया। 83% मुस्लिम, 58% एससी, 46% मीना और एसटी व 32% जाट कांग्रेस के साथ गए। छग में 54% एससी, 51% एससी वोट कांग्रेस को मिले।

भाजपा बोली- हर जगह बढ़ा हमारा वोट प्रतिशत

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, 15 से 46 पहुंचने की कल्पना एग्जिट पोल में दिख रही है। भाजपा 48 और 40 पर नहीं रुकेगी, 52 से 70 सीट जीत कर आएगी। हम बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। एग्जिट पोल में जो बस्तर और सरगुजा का परसेंट दिखाया जा रहा है, वो वोटिंग के आधार पर नहीं है। 3 तारीख को नतीजा आएगा, उसमें कांग्रेस 40 तक भी नहीं पहुंचेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, अधिकांश पोल ने बता दिया है कि छत्तीसगढ़ में पार्टी मजबूती के साथ सरकार बना रही है। एग्जिट पोल में भाजपा का सर्वाधिक जगह पर वोट प्रतिशत बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। कुछ जगहों पर कांग्रेस-भाजपा बराबर की स्थिति में हैं। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद भाजपा बहुमत के साथ सरकार में आएगी।


scroll to top