भिलाई नगर 12 दिसंबर 2025:- भिलाई इस्पात संयंत्र में आगजनी से भारी तबाही पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन 2 की कोक ओवन गैस पाइपलाइन में आग का सीधा असर ब्लास्ट फर्नेस 8 पर पड़ा। अचानक से उत्पादन ठप होने से टअर्स जल गए। गैस पाइपलाइन में आग, हॉट मेटल प्रोडक्शन को लेकर भारी नुकसान हो गया है 3 घंटे तक दमकल कर्मियों की टीम आग को नियंत्रित करती रही।
बीएसपी के पावर एंड ब्लोविंग स्टेशन (पीबीएस-2) के कोक ओवन गैस पाइपलाइन में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के लगभग आग लग गई। आग पर पूरी तरह काबू पाने में तीन घंटे से ज्यादा का समय बीएसपी के फायर ब्रिगेड टीम को लग गए। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है


परन्तु गैस आपूर्ति बंद होने से ब्लास्ट फर्नेस-8 में हाट मेटल का उत्पादन प्रभावित हो गया। इससे संयंत्र प्रबंधन को आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रबंधन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं फिलहाल स्थिति सामान्य बनाने एवं उत्पादन दोबारा शुरू करने में बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सेफ्टी विभाग की टीम तक लगी रही।

संयंत्र में टर्बो जेनरेटर बिल्डिंग के सामने कोक ओवन की गैस पाइप लाइन में अचानक आग लगी। आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन- 2 से ब्लास्ट फर्नेस 8 को गर्म हवा प्रेशर के साथ दी जाती है,जिससे हाट मेटल उत्पादन की प्रक्रिया पूरी होती है। गैस पाइप लाइन में आपूर्ति बंद करने के बाद इसमें लगे यू सील में पानी भरा गया। इस तकनीकी कवायद के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। चर्चा है कि गैस लाइन में आग से केबल एवं अचानक उत्पादन ठप होने से ब्लास्ट फर्नेस का टय्अर्स जल गया है। परन्तु इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।





