पहले लिया मां का आशीर्वाद फिर किए संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन….
00 विधायक देवेन्द्र यादव के जन्मदिन पर शहर में बिखरी उत्सवीं छंटा
00 जगन्नाथ मंदिर और गणेश मंदिर में भी मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

IMG_20230219_233120.jpg


भिलाई नगर 19 फरवरी 2023 / भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के जन्मदिन पर आज कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थकों का उत्साह देखते बना। जन्मदिन की पहली सुबह श्री यादव ने सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया फिर सेक्टर 9 हॉस्पिटल परिसर स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया। फिर उन्होंने सेक्टर 6 श्री जगन्नाथ मंदिर और सेक्टर 5 स्थित गणेश मंदिर में जाकर मत्था टेका और पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सेक्टर 5 स्थित अपने कार्यालय में लोगों से जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं प्राप्त की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आमजनता में श्री यादव से केक कटवाकर जन्मदिन की बधाई देने तांता लगा रहा।


विधायक देवेन्द्र यादव के जन्मदिन पर आज भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में उत्सवीं छंटा बिखरी रही। श्री यादव के समर्थकों सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बना। विधायक देवेन्द्र यादव ने हर साल की तरह इस बार भी अपने जन्मदिन पर सेक्टर 9 हॉस्पिटल परिसर में स्थित संकटमोचन हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करने किया। इससे पहले उन्होंने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवास में अपनी मां पुष्पा देवी का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके बड़े भाई कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र यादव और भाभी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां से विधायक देवेन्द्र यादव अपनी मां पुष्पा देवी के साथ सेक्टर 9 हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्हें हनुमान जी के अस्त्र गदा भेंट किया गया।


हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन के उपरांत विधायक देवेन्द्र यादव सेक्टर 6 के श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। यहां पर पूजा अर्चना करने के बाद वे सेक्टर 5 गणेश मंदिर गए। दोनों ही मंदिर में विधायक देवेन्द्र यादव ने पंडितों के माध्यम से पूजा अर्चना कर शहर और प्रदेश में अमन चैन की कामना की। इस दौरान उनके समर्थक और कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इसके बाद वे अपने सेक्टर 5 निवास कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही वहां पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।

श्री यादव को देखते ही लोग प्रत्यक्ष मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई देने टूट पड़े। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग अलग समूह में केक कटवाकर श्री यादव को दीर्घायु और यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दी। यह सिलसिला सेक्टर 5 निवास खुर्सीपार और संध्या के समय सिविल लाइंस रायपुर निवास पर लगातार जारी रहा। अनेक शुभचिंतकों के मोबाइल फोन से मिल रहे जन्मदिन के बधाई संदेश को भी विधायक देवेन्द्र यादव प्राप्त कर धन्यवाद देना नहीं भूल रहे थे।


scroll to top