छत्तीसगढ़ राज्य सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के कार्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण.... एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी.बी.एस. ठाकुर के कर कमलों द्वारा झंडारोहण - Steel City Online News Portal

छत्तीसगढ़ राज्य सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के कार्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण…. एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी.बी.एस. ठाकुर के कर कमलों द्वारा झंडारोहण

IMG-20230815-WA2265.jpg

भिलाई नगर 15 अगस्त 2023/ स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के सेक्टर 7 स्थित कार्यालय में में ध्वजारोहण किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी.बी.एस. ठाकुर ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया

ध्वजारोहण के अवसर पर कार्यालय में उपस्थित एसोसिएशन पदाधिकारी एवं सदस्यों ने राष्ट्रगान कर तिरंगा झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर मिष्ठान का भी वितरण किया गया ध्वजारोहण के अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक आर.पी. शर्मा , वी.एस दवे, बीबी शर्मा ,

एसोसिएशन के महासचिव दिग्विजय सिंह परिहार, विश्वास चंद्राकर, अजीत यादव, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, के. एस. चौधरी, महेश सिन्हा ,विजय शर्मा, विनोद कुमार पहाड़े, सुरेश चंद्र गोस्वामी, सुभाष सिंह गौर, पीएस तिवारी, नरेंद्र हरियाणो, राजेंद्र प्रसाद यादव, राजेंद्र सिंह, सुरेश तिवारी, डी.एन. पांडेय ,सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।


scroll to top