छत्तीसगढ़ में पहली बार प्रदेश स्तरीय दिव्यांगों के लिए पहला फैशन शो 6 मार्च को...... श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ व श्री शंकराचार्य महाविद्यालय द्वारा आयोजित... - Steel City Online News Portal

छत्तीसगढ़ में पहली बार प्रदेश स्तरीय दिव्यांगों के लिए पहला फैशन शो 6 मार्च को…… श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ व श्री शंकराचार्य महाविद्यालय द्वारा आयोजित…

IMG_20230304_152459.jpg

भिलाई नगर 04 मार्च 2023 : छत्तीसगढ़ में पहली बार प्रदेश स्तरीय दिव्यांगों के लिए पहला फैशन शो 6 मार्च को
श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ व श्री शंकराचार्य महाविद्यालय द्वारा आयोजित दिव्यांग टैलेंट एंड फैशन शो में दिव्य हीरोज व्हीलचेयर, बैसाखी, कैलीपर्स और कृत्रिम अंगों पर अपने वजन को संभाले हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगे।

छत्तीसगढ़ में पहली बार एक नई सोच के साथ की गई कोशिश के साक्षी आप सभी होंगे। श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था एवं श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई द्वारा आयोजित ये कार्यक्रम का आयोजन श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में अब तक प्रदेश भर से 25 लोगों ने अपना पंजीयन कराया है।

श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था व श्री शंकराचार्य महाविद्यालय द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही है। दिव्यांगों के फैशन शो में हर उम्र के दिव्यांग बच्चे, युवा और सीनियर सिटीजन हिस्सा ले रहे है।

श्रीमती नीतू श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ में पहली बार ने जानकारी दी की ऐसे फैशन शो करवाने का हमारा उद्देश्य दिव्यांग भाई बहनों को इस फील्ड में एक प्लेटफार्म देना और उनके अंदर छुपे हुनर को बाहर निकाल कर प्रोत्साहित करना है। डॉ.अर्चना झा द्वारा जानकारी दी गई की ऐसे फैशन शो होते रहना चाइए हमारे छत्तीसगढ़ में।प्रतिभाएं तो हर किसी के अंदर छुपी होती है बस उन प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक प्लेटफार्म का होना अति आवश्यक है।

नीतू श्रीवास्तव ने आगे बताया की यह फैशन शो सिर्फ फैशन शो नही सही मायने में ये एक टेलेंट शो होगा जिसमे हमारे कई दिव्यांग भाई-बहन अपनी प्रतिभा को आम जनमानस के समक्ष रखेंगे। एक छोटी सी कोशिश और आप सब का आशीर्वाद दिव्यांग भाई बहन की खुशी बनेगा।


scroll to top