छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन का पटना में निधन.... छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में शोक की लहर... - Steel City Online News Portal

छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन का पटना में निधन…. छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में शोक की लहर…

IMG_20260308_171534.jpg

छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन का पटना में निधन….

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में शोक की लहर…

रायपुर/पटना 08 मार्च 2026:- छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) और 1973 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विश्व रंजन का 7 मार्च 2026 की रात पटना के मेदांता अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे हृदय संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। डीजीपी ओपी राठौर के निधन के उपरांत विश्व रंजन 2007 से 2011 तक छत्तीसगढ़ के 6 वें डीजीपी रहे और राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए जाने जाते थे। विश्व रंजन के निधन पर छत्तीसगढ़ में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भाव भिनी श्रद्धांजलि दी गई छत्तीसगढ़ राज्य सेवानिवृत पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वर्ष 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे

विश्वरंजन वर्ष 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्हें वर्ष 2007 में छत्तीसगढ़ का छठा डीजीपी नियुक्त किया गया था। करीब चार साल तक उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी संभाली और अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस व्यवस्था में कई अहम सुधार किए। विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर उन्होंने जोर दिया। मध्य प्रदेश के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था। वे लंबे समय तक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में प्रतिनियुक्ति पर भी रहे और वहां अतिरिक्त निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूर्व डीजीपी विश्वरंजन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 1973 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन ने वर्ष 2007 में डीजीपी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अत्यंत कुशलता, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ किया. उनका प्रशासनिक अनुभव, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता सदैव स्मरणीय रहेंगे. उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.

पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन में पूर्व डीजीपी विश्वरंजन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस दौरान प्रदेशभर से रिटायर्ड डीजीपी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए. सभी ने उनके योगदान और ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और उनके परिजन भी मौजूद रहे.

पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस अमित कुमार, दीपांशु काबरा, प्रदीप गुप्ता, एस.आर.पी. कल्लूरी, डॉ आनंद छाबड़ा, रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला, मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्ति पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह, संत कुमार पासवान, गिरधारी नायक, अशोक जुनेजा, डी.एम. अवस्थी, ए. एन. उपाध्याय, रामनिवास, आर.के.विज, रमेश चंद्र शर्मा, प्रदीप नारायण तिवारी, पी.एस. तिवारी, पुरुषोत्तम गौतम, जंयत थोरात, अनिल पाठक, छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी. बी. एस. ठाकुर, संरक्षक आर. पी. शर्मा, यु.बी.एस. चौहान, दिग्विजय सिंह परिहार, भारत भूषण शर्मा, सुरेश चंद गोस्वामी, अजीत यादव, रविंद्र उपाध्याय, सचिन देव शुक्ला, राकेश जोशी, विश्वास चंद्राकर, जगदीश उइके,  रोहित बघेल,कविलाश टंडन,आर पी. शर्मा, महेश सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद यादव, संतोष सिंह गौर, एन.के. साहू, सुरेश तिवारी, नरेंद्र हरियाणो,विजय शर्मा ,लल्लन सिंह, रवि प्रताप सिंह, जी. सी. पति, नवीन शंकर चौबे, श्याम सुंदर शर्मा, डी.एन. पांडेय, दिनेश कुमार त्रिपाठी विजय कुमार पहाड़े, सुरेश पुराणिक, टी. एस. ख्वाजा, ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है.!


scroll to top