कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव मनोज मिश्रा को मातृ शोक…. बांसगांव रीवा में 14 फरवरी को होगा अंतिम संस्कार.. पार्थिव शरीर  गृहग्राम के लिए रवाना…

IMG_20250213_231731.jpg

भिलाई नगर 13 फरवरी 2025:- रामनगर निवासी श्रीमती अनारकली मिश्रा पति स्वर्गीय छोटेलाल मिश्रा का आज रात्रि 7:00 बजे के करीब निधन हो गया वे 80 साल की थी उनका अंतिम संस्कार 14 फरवरी को उनके गृहनगर बांसगांव रीवा मध्य प्रदेश में किया जाएगा। रात्रि 10:00 बजे उनका पार्थिव शरीर रीवा के लिए रवाना किया गया,श्रीमती अनारकली मिश्रा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मनोज मिश्रा की मां , नगर निगम भिलाई के सेवानिवृत्ति कर्मी नलिनी मिश्रा की भाभी थी

श्रीमती अनारकली मिश्रा के निधन पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन,पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, निगम के एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी, उद्योगपति के.के. झा, अतुल चंद साहू, धर्मेंद्र यादव, करमजीत सिंह बेदी,आदित्य सिंह, शरद मिश्रा, दिनेश पाठक, राकेश कुमार मिश्रा, महेश जैसवाल भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, अशोक गुप्ता,ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दीं हैं steel city on line परिवार ने भी शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है


scroll to top