के.राजगोपालन इंग्लैंड रवाना।
भिलाई नगर 25 जून 2025:- 29 जून से 09 जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाले मार्लबोरो कप में भाग लेने छग के पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग में कार्यरत के.राजगोपालन का चयन भारतीय टीम में हुआ है।

गत वर्ष भी राजगोपालन मार्लबोरो कप में खेलने, भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन श्रीलंका में हुए 50+आयु वर्ग के वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ था।
श्री राजगोपालन 1992 से 2000 तक म.प्र.से रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं।कई वर्षों तक इन्होंने सीएससीएस के अंतर्गत राज्य के विभिन्न क्रिकेट टीम को प्रशिक्षण भी दिया है।


