रक्षित केन्द्र दुर्ग में निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर आयोजित, 100 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी लाभान्वित....मैत्री दन्त चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, अंजोरा के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क शिविर आयोजित.... - Steel City Online News Portal

रक्षित केन्द्र दुर्ग में निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर आयोजित, 100 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी लाभान्वित….मैत्री दन्त चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, अंजोरा के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क शिविर आयोजित….

IMG-20260222-WA1239.jpg


रक्षित केन्द्र दुर्ग में निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर आयोजित, 100 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी लाभान्वित

▪️ मैत्री दन्त चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, अंजोरा के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क शिविर आयोजित
▪️ लगभग 100 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिजनों का परीक्षण एवं परामर्श
▪️ राष्ट्रीय पेरियोडोन्टिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में दंत एवं मुख रोगों संबंधी जागरूकता प्रदान
▪️ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक उपचार हेतु मार्गदर्शन एवं परामर्श

दुर्ग 22 फरवरी 2026:- मैत्री दन्त चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, अंजोरा, जिला दुर्ग के सौजन्य से ‘‘राष्ट्रीय पेरियोडोन्टिस्ट दिवस’’ के उपलक्ष्य में पेरियोडोन्टिस्ट विभाग एवं पब्लिक हेल्थ विभाग के संयुक्त तत्वाधान में रक्षित केन्द्र, दुर्ग पुलिस लाईन स्थित गार्डन परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में लगभग 100 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का निःशुल्क दन्त परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दांतों की समय पर सुरक्षा, मुख स्वच्छता, मसूड़ों से संबंधित रोगों की रोकथाम एवं आवश्यक उपचार के संबंध में विस्तृत परामर्श दिया गया।

घटना स्थल :
रक्षित केन्द्र, दुर्ग पुलिस लाईन स्थित गार्डन परिसर

सराहनीय कार्य :
उक्त शिविर के सफल आयोजन में डॉ सुधीर गांगेय (एम.डी. मेडिसिन), पुलिस अस्पताल दुर्ग, मैत्री डेंटल कॉलेज अंजोरा के डॉ सचिन के. मलंगी (एम.डी.एस., प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष), डॉ बाला व्ही. सुब्रमनियम (एम.डी.एस., प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष), डॉ ऐश्वर्य मिश्रा, डॉ प्रियांश यादव, डॉ शायन कुमार, डॉ रंगोली बीराड, डॉ प्रियाश्री, डॉ तेजस्वी एस. टाटे, डॉ गगन अग्रवाल, डॉ हर्षिता बैद्य, डॉ नूतन चौहान, डॉ अविनाश कुमार, डॉ मोहित कटहोले, डॉ संजीत चट्टोपाध्याय, डॉ शिवम गाबले, डॉ श्रुष्टि शिंदे, डॉ मुकुल मधुरे एवं डॉ सौम्यदीप कुंडू का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान  चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन), दुर्ग एवं  नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग सहित लगभग 100 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस समस्त अधिकारी/कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें तथा दंत एवं मुख स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर गंभीर बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करें।


scroll to top