छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से….

IMG_20250617_224016.jpg

छत्तीसगढ़ विधान सभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से

रायपुर 18 जून 2025:- छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई तक आहुत किया गया है। बैठक में खाद-बीज एवं खनिज माफिया सहित खाद संकट में मुख्य रूप से चर्चा होगी। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार मानसून सत्र में 5 बैठकें होगी। इसके लिए अधिसूचना आज जारी कर दी गई है। बैठक में अलग-अलग जिलों में अलग-अलग विभागों के प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि विधायकों के अधिकांश सवाल ऑनलाईन के माध्यम से लिए जाते हैं तथा इन्हें स्वीकार किया जाता है।

इसके लिए विधायकों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा का पहला राजधानी के राजकुमार कॉलेज में हुआ था। इसके बाद बरोदा में संचालित हो रहा है। अगला विधानसभा सत्र नए भवन में लगेगा। इसमें 200 विधायकों की बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

मानसून सत्र में कांग्रेस हमलावर रहेगा। कांग्रेस द्वारा कानून व्यस्था, खाद-बीज संकट सहित खनिज माफियां को लेकर सरकार को घेरेगी। इधर राज्य सरकार कांग्रेस के हमलों का करार जवाब देने के लिए तैयारी कर रही है। शीघ्र ही भाजपा और कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी।


scroll to top