दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल व कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र साहू ने लाव लश्कर के साथ भरा नामांकन… आज चार लोगों ने भरा नामांकन…. पांच लोगों ने आज खरीदे नामांकन….

IMG_20240415_154804.jpg

दुर्ग 15 अप्रैल 2024:-  दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल व कांग्रेस से राजेंद्र साहू में अपना नामांकन जमा किया राजेन्द्र साहू के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविंद्र चौबे भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे उपस्थित थे वहीं भाजपा के विजय बघेल ने  ने आज अपने नामांकन का एक सेट भरकर जमा कर दिया। नामांकन के पहले सेट में दीपक ताराचंद साहू प्रस्तावक बने हैं।  बघेल ने नामांकन का दूसरा सेट भी तैयार रखा है, जिसके प्रस्तावक पद्मश्री आर. एस बारले हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में एक सभा का आयोजन हुआ। नामांकन दाखिल करने से पूर्व सांसद विजय बघेल ने आज अपने निवास में कुल देवता और गौ माता की पूजा अर्चना कर आशीष प्राप्त किया। फिर धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल ने आरती उतारी और बड़ी बहनों ने  बघेल को विजय तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया।

4 लोगों ने किया नामांकन जमा

5 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र

लोकसभा चुनाव 2024 तृतीय चरण निर्वाचन के नामांकन जमा करने के दूसरे दिन 15 अप्रैल को चार लोगों ने अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी को जमा किये। जिसमें क्रमशः  विजय बघेल भा.ज.पा.,  राजेन्द्र साहू इण्डियन नेशनल कांग्रेस,  हरिश्चंद्र साहू निर्दलीय और श्रीमती सविता बंजारे शक्ति सेना (भारत देश) शामिल है। इसके अलावा पाँच लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। जिसमें  भानुप्रसाद चतुर्वेदी निर्दलीय, श्रीमती अंजुबेन केमे एकम सनातन भारत दल,  राकेश कुमार साहू न्याय धर्म सभा,  भागबली सिवारे निर्दलीय और  ए.एच. सिद्दकी (अली हुसैन सिद्दकी) निर्दलीय शामिल है। अब तक 22 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। 5 लोग नामांकन पत्र जमा कर चुके हैं।

घर निकल कर विजय बघेल उन्होंने संकट मोचन हनुमान मंदिर सेक्टर 9 एवं गायत्री मंदिर सेक्टर 6 में भाजपा समर्थक मंच छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित विजय संकल्प हवन में परिवारजनों के साथ शामिल होकर हनुमान जी एवं गायत्री माता की पूजा अर्चना कर जनसेवा हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया।

इससे पहले विजय बघेल ने दुर्ग में नामांकन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल, विधायक रिकेश सेन, ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, पुरुषोत्तम देवांगन, गौरीशंकर श्रीवास, प्रेमचंद देवांगन, विजय शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिन्हा, भिलाई शहर जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा,

भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी विजय बघेल ने भरा नामांकन
सभा में जमकर गरजे विजय बघेल, कहा यह चुनाव सांसद बनाने के लिए नहीं भारत को विश्व शिखर पर ले जाने के लिए है
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी विजय बघेल ने आज अपने नामांकन का एक सेट भरकर जमा कर दिया है। नामांकन के पहले सेट में दीपक ताराचंद साहू प्रस्तावक बनें है। श्री विजय बघेल ने नामांकन का दूसरा सेट भी तैयार रखा है। जिसके प्रस्तावक पद्मश्री आर एस बारले है।


इसके पहले दुर्ग मानस भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में एक भव्य सभा का आयोजन हुआ।नामांकन दाखिल करने से पूर्व सांसद विजय बघेल ने आज अपने निवास में कूल देवी-देवता की पूजा अर्चना की। इसके बाद घर से बाहर निकलते ही गौ माता की पूजा कर उन्हें हरा चारा, गूड़ खिलाया और गौ माता का आशीर्वाद लेकर नामांकन दाखिल करने के लिए घर से निकले। इससे पहले फिर बड़ी बहनों ने श्री बघेल को विजय तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने संकट मोचन हनुमान मंदिर सेक्टर 9 पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान जी की आराधना की और हनुमान जी को प्रमाण करके जय-जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए नामांकन दाखिल करने के लिए निकले।

विजय के विजय के लिए विजय संकल्प हवन ज्ञय
गायत्री मंदिर सेक्टर 6 में भाजपा समर्थक मंच छत्तीसगढ़ ने अपने सबसे लोकप्रिय नेता, सरल, सहज, विनम्र और जनता के हर दुख में शामिल होने वाले सबसे लाडले सांसद विजय बघेल को एक बार फिर से भारी मतो से जीतने, फिर से सांसद बनाने के लिए विजय संकल्प हवन यज्ञ का आयोजन किया। विजय संकल्प हवन यज्ञ में पंडितो ने मंत्रोचार करके यज्ञ को संपन्न करवाया और संतों ने विजय बघेल को विजय तिलक लगाकर विजयी भव: का आशीर्वाद दिया। जिसमें विजय बघेल परिजनों के साथ शामिल हुए।

नामांकन रैली में भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन
विजय बघेल ने दुर्ग में नामांकन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक रिंकेश सेन, ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, डोमन लाल कोर्सेवाडा, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, दीपक साहू, ईश्वर साहू सहित गांव-गांव से आए हजारों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्व शिखर पर ले जाने का चुनाव है
सांसद विजय बघेल ने कहा कि नामांकन रैली में आशीर्वीद देने के प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित हुए है। यह कोई मामूली चुनाव नहीं है। यह चुनाव सांसद बनाने के लिए नहीं है। बल्की यह चुनाव है देश बनाने के लिए। राष्ट्र निर्माण केलिए, हमारे देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान को वापस लाने के लिए, हमारे भारत को विश्व शिखर पर लेजाने के लिए।

नामांकन रैली में नगर निगम में उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, बद्री सिंह ,शिवनंदन साहू, रोहित तिवारी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित मिश्रा ,सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ,माया बेलचंदन , राजेन्द्र पाध्ये, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, शंकर लाल देवांगन ,श्रीमती रश्मि सिंह ,भिलाई शहर जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, विजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष  विनोद सिंह, योगेंद्र पांडेय  मुन्ना, दिनेश लोहिया, उज्जवल दत्त ,नागेंद्र मिश्रा, विजय सिंह, भरत गौर, प्रवीण पांडेय, अरविंद जैन ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम लोग शामिल हुए।


scroll to top