IPS सुनील शर्मा सहित छत्तीसगढ़ के 14 जांबाज पुलिसकर्मियों को  गैलेंट्री मेडल, ...DG जेल हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक ,महानिरीक्षक ध्रुव गुप्ता, प्रशांत ठाकुर, रवि कुर्रे, AIG रोहित झा सहित 10 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक... - Steel City Online News Portal

IPS सुनील शर्मा सहित छत्तीसगढ़ के 14 जांबाज पुलिसकर्मियों को  गैलेंट्री मेडल, …DG जेल हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक ,महानिरीक्षक ध्रुव गुप्ता, प्रशांत ठाकुर, रवि कुर्रे, AIG रोहित झा सहित 10 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक…

IMG_20250814_180621.jpg

रायपुर 14 अगस्त 2025:- भारत शासन, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस, 2025 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के निम्नलिखित अधिकारियों/ कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई हैः-

पुलिस वीरता पदक:-
1 श्री सुनील शर्मा, पुलिस अधीक्षक, सुकमा हाल परिसहाय, राजभवन।
2 श्री संदीप कुमार माडिले, उप निरीक्षक, सुकमा।
3 श्री मड़कम पाण्डू, आरक्षक 657, सुकमा।
4 श्री मड़कम हड़मा, आरक्षक 1084, सुकमा।
5 श्री मड़कम देवा, आरक्षक 1271, सुकमा।
6 श्री बारसे हुंगाए आरक्षक 959, सुकमा।
7 श्री रोशन गुप्ता, सहायक आरक्षक 731, सुकमा।
8 शहीद श्री रामू राम नाग, सउनि, सुकमा।
9 शहीद श्री कुंजाम जोगा, आरक्षक 1287, सुकमा।
10 शहीद श्री वंजाम भीमा, आरक्षक 1393, सुकमा।
11 श्री सूरज कुमार मरकाम, आरक्षक 950, हाल प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा।
12 श्री माड़वी सन्नू, आरक्षक 300, दंतेवाड़ा।
13 श्री करोड़ सिंह, कंपनी कमाण्डर, 17वीं वाहिनी छसबल।
14 श्री पुरूषोत्तम देवांगन, आरक्षक 941, दंतेवाड़ा


विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदकः-
1 श्री हिमांशु गुप्ता, महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, रायपुर।


सराहनीय सेवाओं के लिए पदक:-
1 श्री ध्रुव गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक(अअवि), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
2 श्री प्रशांत ठाकुर, उमनि/वरि. पुलिस अधीक्षक, जिला-सूरजपुर।
3 श्रीमती श्वेता राजमणी, सेनानी, 19वीं वाहिनी छसबल, जगदलपुर।
4 श्री रवि कुमार कुर्रे, पुलिस अधीक्षक, जिला-कोरिया।
5 श्रीमती कौशिल्या भट्ट, निरीक्षक-अ/स्टेनो, अ.अ.वि., पु.मु. नवा रायपुर।
6 श्री रोहित कुमार झा, समनि(गुप्तवार्ता), विशेष शाखा, पु.मु. नवा रायपुर।
7 श्री कमलेश कुमार मिश्रा, निरीक्षक-अ, विशेष शाखा, पु.मु. नवा रायपुर।
8 श्री डाल सिंह नामदेव, प्लाटून कमाण्डर, 13वीं वाहिनी छसबल, कोरबा।
9 श्री दिलीप कुमार सिन्हा, कंपनी कमाण्डर, 15वीं वाहिनी छसबल, बीजापुर।
10 श्री सुशील कुमार बरूआ, एपीसी, प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई।


पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा सभी अधिकारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।


scroll to top