कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल बाड़ा में चल रहा था जुआ… सरकंडा पुलिस का प्रहार 9 आरोपी गिरफ्तार…

IMG-20250818-WA0949.jpg

थाना क्षेत्र में संचालित जुआ पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।

कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल बाड़ा में चल रहा था जुआ।

तास पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से कुल 41505 रू नगदी रकम एवं 11 नग मोबाईल किया गया जप्त।

नाम आरोपीगण:-

रमेश कुमार अग्रवाल पिता गोपाल प्रसाद अग्रवाल  70 वर्ष निवासी अग्रसेन चौक बिलासपुर।

सुशील अग्रवाल पिता स्व. महावीर प्रसाद अग्रवाल 60 वर्ष निवासी पुराना सरकण्डा बिलासपुर।

चन्द्रशेखर अग्रवाल पता पूरनचंद अग्रवाल  64 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप चौक अकलतरा जिला जांजगीर चांपा।

विजय विधानी पिता स्व. रेलू विधानी  64 वर्ष निवासी हेमूनगर चौक थाना तोरवा जिला बिलासपुर।

हरवंश लाल पिता मूल्कराज अजमानी  79 वर्ष निवासी दयालबंद बिलासपुर।

बिहारी ताम्रकार पिता स्व. दुखीराम ताम्रकार  66 वर्ष निवासी भाजपा कार्यालय के सामने करबला रोड थाना कोतवाली जिला बिलासपुर।

तेजेस्वर वर्मा पिता रामाधार वर्मा  40 वर्ष निवासी गोड़पारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।

सुनील अग्रवाल पिता स्व. राधाकृष्ण अग्रवाल  60 वर्ष निवासी चांटीडीह सरकण्डा।

पारस राय पिता राजेश राय  48 वर्ष निवासी 27 खोली थाना सिविल लाईन बिलासपुर।

बिलासपुर 18 अगस्त 2025:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था कि आज  18.08.2025 को सूचना मिला कि महावीर अग्रवाल बाड़ा के अंदर कोनी रोड लोधीपारा सरकण्डा में कुछ जुआड़ियान रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश और प्लास्टिक के कॉइन से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं, मुखबीर के उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर रेड कार्यवाही किया गया जहां मौके पर रमेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, चन्द्रशेखर अग्रवाल, विजय विधानी, हरवंश लाल अजमानी, बिहारी ताम्रकार, तेजेस्वर वर्मा, सुनील कुमार अग्रवाल एवं पारस राय को पकड़ा गया जिनके फड़ एवं पास की तलाशी पर कुल 41505 रू. नगद 11 नग मोबाईल और प्लास्टिक के कॉइन बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही की जा रही है।


scroll to top