वैशाली नगर में निर्माणाधीन मकान में महिला के साथ गैंगरेप….. घटना के समय महिला का पति बच्चों को लेकर उड़ीसा गया था….. एक आरोपी गिरफ्तार एक फरार बताया जाता…. आरोपी महिला से पूर्व परिचित थे…

IMG-20230923-WA1361.jpg

भिलाई नगर 23 सितंबर 2023 :- वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन मकान में महिला के साथ गैंगरेप का एक मामला सामने आया है अपराध दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और घटना में शामिल एक आरोपी को धरदबोचा लिया जबकि एक आरोपी फरार बताया जाता है घटना के समय महिला का पति अपने बच्चों को लेकर नवा खाई त्यौहार मनाने कांटा बाजी उड़ीसा गया हुआ था आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी पुलिस के अनुसार आरोपी महिला से पूर्व परिचित थे।

महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वैशाली नगर थाना इलाके में एक महिला को अकेला पाकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक महिला को पहले से जानते थे। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पुलिस उसके साथी की तलाश में जुटी हुई है।

वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि पीड़िता भिलाई के एक निर्माणाधीन मकान के स्टोर रूम अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। दोनों यहां मेहनत मजदूरी करते हैं। 17 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता का पति बच्चों को लेकर नुआखाई त्यौहार मनाने के लिए ओडिशा के काटा भाजी गया था।

18 सितंबर की रात पीड़िता दरवाजे की कुंडी लगाए बगैर ही सो गई। अचानक रात करीब 11 बजे दो परिचित युवक घर में आ धमके और महिला से जबरदस्ती करने लगे। दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने किसी को कुछ बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

वैशाली नगर थाना अंतर्गत महिला को अकेली पाकर दो परिचित ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पति बच्चों के साथ नुआखाई त्यौहार मनाने ओडिशा गया था। वापस लौटने पर पीड़िता पति को आप बीती बताई। रिपोर्ट पर पुलिस इस मामले में धारा 376(घ), 450, 506 के तहत अपराध दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि पीड़िता निर्माणाधीन मकान के स्टोर रुम अपने परिवार के साथ रहती है और मजदूरी का काम करती है। 17 सितंबर की दोपहर 2 बजे पीड़िता का पति बच्चों को लेकर नुआखाई त्यौहार मनाने के लिए काटाभाजी जिला बलांगिर ओडिशा चले गए थे।18 सितंबर की रात में पीड़िता दरवाजे में बिना कुंडी लगाए सो गई थी। रात 11 बजे दो परिचित घर में आए और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पति के ओडिशा से घर लौटने पर पीड़िता ने आप बीती बताई। लगे सीसीटीवी कैमरा देखने पर पीड़िता का पति दोनोें को पहचान लिया। शनिवार को पीड़िता पति के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी शंकर जगत (40वर्ष) निवासी नेहरुनगर मूलत: ओडिशा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी जय कुमार की तलाश कर रही है।


scroll to top