राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा डीएसपी और थाना प्रभारियों की व्यापक समीक्षा बैठक — कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, प्रशासनिक अनुशासन एवं यातायात सुधार पर सख़्त दिशा-निर्देश

राजनांदगांव 11 फरवरी 2026:- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज 11 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे थाना एवं चौकी प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा पुलिस कार्यप्रणाली में गुणवत्ता एवं संवेदनशीलता को बढ़ावा देना रहा।

🔐 कानून व्यवस्था एवं पर्व विशेष सुरक्षा व्यवस्था
बैठक में आगामी महाशिवरात्रि पर्व (15 फरवरी) को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर परिसरों, मेलास्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, यातायात नियंत्रण तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।



📁 थाना कार्यप्रणाली एवं प्रशासनिक अनुशासन
थाना स्तर पर दैनिक कार्य संचालन की समीक्षा करते हुए सभी अनिवार्य रजिस्टरों के अद्यतन, सही संधारण एवं नियमित जांच पर ज़ोर दिया गया। लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु स्पष्ट समयबद्ध निर्देश जारी किए गए।
⚖️ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं अपराध नियंत्रण
नवंबर से जनवरी तक के बाउंड ओवर प्रकरणों की समीक्षा कर आदतन अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु सख़्त अनुपालन के निर्देश दिए गए। गंभीर एवं लंबित अपराधों में शीघ्र खुलासा एवं सशक्त कार्रवाई को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। लंबित समन एवं वारंटों की त्वरित तामिली सुनिश्चित करने हेतु भी दिशा-निर्देश दिए गए।



📞 शिकायत निवारण प्रगति
वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 की लंबित स्थानीय शिकायतों की विस्तृत समीक्षा करते हुए समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा उत्तरदायित्व तय करने के निर्देश दिए गए।
🗂️ मुंशी कार्य एवं रिकॉर्ड प्रबंधन समीक्षा
एफआईआर पंजीयन, डायरी लेखन एवं अभिलेख संधारण की गुणवत्ता पर विशेष समीक्षा की गई। रजिस्टर अद्यतन में लापरवाही पर कठोर कार्रवाई तथा दस्तावेज़ों के सुव्यवस्थित रख-रखाव हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए।
थाना परिसर रख-रखाव एवं स्वच्छता
थाना भवन, मालखाना, अभिलेख कक्ष एवं परिसर की भौतिक स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।



🚦 यातायात सुधार एवं सड़क सुरक्षा
यातायात को सुगम बनाने, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्रवाई हेतु ठोस रणनीति पर चर्चा कर सख़्त अमल के निर्देश दिए गए।
आगामी समय में बच्चो की बोर्ड परीक्षा एवं अन्य परीक्षा को देखते हुए डीजे एवं शादी भवनों पे नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया।
📈 आगामी समय की कार्ययोजना एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण पहल
बैठक में पुलिस बल को भविष्य की चुनौतियों के लिए और अधिक सक्षम बनाने हेतु एक व्यापक कार्ययोजना जिसके अंतर्गत—
✅ साइबर अपराधों से निपटने हेतु विशेष तकनीकी प्रशिक्षण
✅ NATGRID प्रणाली के प्रभावी उपयोग संबंधी प्रशिक्षण
✅ मुंशी एवं थाना कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु प्रोफेशनल वर्कशॉप
✅ थाना प्रभारियों के लिए सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग
✅ तनाव प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास हेतु लाइफ कोचिंग कार्यक्रम
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो, उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता बाज़, उप पुलिस अधीक्षक केशरी नंदन नायक सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

