श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस भिलाई के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ( एमबीए) में गीता प्राकट्य महोत्सव का आयोजन….

IMG-20231223-WA1809.jpg

भिलाईनगर 24 दिसंबर 2023:- श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस भिलाई के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ( एमबीए) में गीता प्राकट्य महोत्सव का आयोजन।


मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी को गीता प्राकट्य महोत्सव मनाई जाती है। इस वर्ष 23 दिसंबर को गीता प्राकट्य महोत्सव है। गीता हिंदू धर्म का एक पवित्र धार्मिक ग्रंथ है। गीता में भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों का वर्णन है। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन के माध्यम से संसार को गीता का पाठ तब पढ़ाया था, जब अर्जुन के कदम कुरुक्षेत्र युद्ध की युद्ध भूमि में डगमगाने लगे थे। श्री कृष्ण के उपदेशों को सुनकर अर्जुन अपने लक्ष्य को पूरा करने की ओर अग्रसर हुए।

गीता में जीवन की हर एक परेशानी का हल मिल जाता है। गीता में कही गई श्री कृष्ण के गीता ज्ञान से कर्म करके आज भी जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देती हैं। गीता प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर 23 दिसंबर 2023 को FMS( AV) हॉल रूम 4005 में गीता प्राकट्य महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सभी शिक्षकगण तथा विद्यार्थीगण सम्मिलित हुए। इस शुभ अवसर आयोजन के लिए श्री आई पी मिश्रा, डा. जया अभिषेक मिश्रा एवं संस्था के निदेशक डा. पी. बी. देशमुख जी ने प्रसन्नता व्यक्त किया है और सफल आयोजन के लिए शुभकामना दी है।


scroll to top