सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 11000/- रू. कुल कीमती 600000/- रू. की चोरी का खुलासा….प्रार्थी का रिश्तेदार साढू भाई ही निकला मुख्य सरगना
24 घंटे के भीतर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

आरोपी से चोरी की सम्पूर्ण मशरूका किया गया बरामद
एक अन्य आरोपी की पता तलाश जारी
भिलाई नगर 11 जून 2025:-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की दुर्गेश महानंद 36 वर्ष साकिन रामनगर थाना वैशाली नगर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके चाचा टिकरू महानंद जो अपने परिवार के साथ पुरी उड़िसा 08.06.2025 को दोपहर 02.00 बजे से गये हुए थे। घर में ताला लगा था।
10.06.2025 को लगभग 11.00 बजे प्रार्थी को चाचा का लड़का फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है जाकर देख लो। तब प्रार्थी अपने चाचा के घर रामनगर में जाकर देखा, तो घर के सामने के दरवाजे का ताला टुटा हुआ गिरा पड़ा मिला।
अंदर जाकर देखा तो गोदरेज के आलमारी टुटा, लॉकर भी टुटा था। अंदर रखे 11000/- रूपये एवं सोने चांदी के जेवरात नहीं थे, जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाया गया है। रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप०क्र0-174/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
4493981489895474078.jpg)
मामले की विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सोने चांदी के जेवरात को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके से संदेही को पकड़कर पुछताछ करने पर बताया कि संदेही एम मोहन राव ने बताया की उसका साढू भाई धनराज महानंद 55 वर्ष जहाज बिल्डिंग रामनगर में रहता है जो सोना चांदी के जेवर आलमारी में रखता है, जिसकी जानकारी आरोपी एम मोहन राव को पहले से थी।
आरोपी एम मोहन राव द्वारा अपने बचपन के दोस्त को बताया फिर आरोपी एम मोहन राव एवं उसके दोस्त ने चोरी करने की योजना बनाएं और दिनांक 10.06.2025 को रात्रि दोस्त के साथ उक्त मकान के अंदर घुसकर सोने चांदी के जेवरात एवं 11000/- नगदी रकम को चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी एम मोहन राव के घर में छिपाकर रखे बैग में सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को बरामद किया गया है। आरोपी एम. मोहन राव 38 वर्ष सेक्टर 09 थाना भिलाई नगर को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया तथा एक अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी –
एम. मोहन राव 38 वर्ष सेक्टर 09 थाना भिलाई नगर



