आर्म रैसलिंग में गोल्ड मेडल विजेता परलीन का हुआ सम्मान.... यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह ने दी शाबाशी.... - Steel City Online News Portal

आर्म रैसलिंग में गोल्ड मेडल विजेता परलीन का हुआ सम्मान…. यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह ने दी शाबाशी….

IMG-20241029-WA07111.jpg

भिलाई नगर 29 अक्टूबर 2024:-: एशियाई गेम में आर्म रैसलिंग खिलाड़ी परलीन कौर ने गोल्ड मेडल जीतकर भिलाई शहर का नाम रौशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू ने स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित कर शाबाशी दी। इस दौरान समिति के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।


एशियाई गेम में गोल्ड मेडल विजेता परलीन कौर पिता प्रकाश सिंह के सम्मान में यूथ सिख सेवा समिति द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज स्थित हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहन परलीन कौर ने एशियाई गेम में आर्म रैसलिंग में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे सिख समाज का एवं अपने पिता प्रकाश सिंह का नाम रौशन किया है।

स्मृति चिन्ह भेंट करने के बाद इन्द्रजीत सिंह छोटू ने भविष्य में कोई भी जरूरत में बहन परलीन कौर के साथ खड़े रहने का वादा किया। इस अवसर पर यूथ सिख सेवा समिति के कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह लल्लू, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष पवित्तर सिंह, हरनेक सिंह, निर्मल सिंह, सचिव हरपाल सिंह, मंजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


scroll to top