अहिवारा लाइन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी...... एसीसी व जेके लक्ष्मी प्लांट से होता है सीमेंट का परिवहन.... - Steel City Online News Portal

अहिवारा लाइन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी…… एसीसी व जेके लक्ष्मी प्लांट से होता है सीमेंट का परिवहन….

IMG-20251025-WA12401.jpg

अहिवारा लाइन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी
00 एसीसी व जेके लक्ष्मी प्लांट से होता है सीमेंट का परिवहन


भिलाई नगर 25 अक्टूबर 2025:- भिलाई से अहिवारा तक एसीसी एवं जेके लक्ष्मी साइडिंग के लिए बिछाई गई रेल लाइन पर शनिवार को तड़के करीब 3 बजे मालगाड़ी के चार बोगी पटरी से उतर गई। यह मालगाड़ी नंदिनी अहिवारा में स्थित जेके लक्ष्मी सीमेंट प्लांट से सीमेंट लोड कर भिलाई-3 की ओर आ रही थी। इस लाइन का उपयोग केवल एसीसी अडानी और जेके लक्ष्मी प्लांट से सीमेंट और कच्चे माल की परिवहन के लिए होता है।

मालगाड़ी का परिचालन धीमी गति से किया जाता है। मालगाड़ी की गति धीमी होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी लगते ही रेलवे का अमला मौके पर पहुंचा एवं हाइड्रोलिक जैक के माध्यम से बैगन के पहिए को पटरी पर फिर से लाया गया। पूरी तरह से जांच के बाद मालगाड़ी को आगे की ओर रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि इस रेलवे साइडिंग पर सिंगल लाइन ही है। यात्री ट्रेनों की आवाजाही नहीं होती। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जामुल साइडिंग से भिलाई की ओर आने वाली एक सीमेंट लोडेड गाड़ी का डिरेलमेंट भिलाई स्टेशन होम सिग्नल के पास घटनास्थल किलोमीटर संख्या 852/2 ए के पास हुआ है। प्रथम दृष्टया जांच में किसी प्रकार की आपराधिक हस्तक्षेप की संभावना नहीं पाई गई है, तथा मुख्य लाइन अवरुद्ध नहीं है।


scroll to top