गोपाल साहू बने कोहका मंडल भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष…

IMG-20250411-WA0393.jpg

गोपाल साहू बने कोहका मंडल के प्रथम अध्यक्ष

भिलाई नगर, 11 अप्रैल 2025:-  भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने आज प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुमति से भिलाई अधीन सभी मंडलों में नियुक्ति के बाद शेष बचे कोहका मंडल में भी अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।

“जिलाध्यक्ष श्री देवांगन ने बताया कि युवा और कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता गोपाल साहू को इस नये मंडल (कोहका) का अध्यक्ष बनाया गया है।

गोपाल साहू ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश संगठन, जिलाध्यक्ष भिलाई सहित भाजपा विधायक, सांसद सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, पार्टी ने मंडल अध्यक्ष की बड़ी जवाबदारी उन्हें दी है जिसे वो अपनी युवा टीम और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर ढंग से निभाएंगे।


scroll to top