राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

IMG-20251021-WA06341.jpg

राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 21 अक्टूबर 2025 :- राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित शहीद वाटिका पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, विधायक  मोतीलाल साहू, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  विवेकानंद सिन्हा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।


scroll to top