राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

IMG-20251031-WA2073.jpg

राज्यपाल ने राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 31 अक्टूबर 2025:- राज्यपाल  रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि आज हमने अपने राज्य की गौरवशाली यात्रा के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। राज्य स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ हर वर्ष विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए सभी ने जो मिलकर सपने देखे हैं, उसे पूर्ण करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें एवं प्रदेश और देश की प्रगति में सहभागी बनें। छत्तीसगढ़ का यह रजत जयंती वर्ष हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक हैं।


scroll to top