राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई 09 मंत्रियों को शपथ.. राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न.... - Steel City Online News Portal

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई 09 मंत्रियों को शपथ.. राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न….

IMG-20231222-WA0955.jpg

रायपुर, 22 दिसंबर 2023/ राज्यपाल विश्वभूूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन में विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी चौधरी श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं टंकराम वर्मा को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, नवनिर्वाचित विधायक, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो, उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल भी उपस्थित थे।


scroll to top