हरतालिका तीज मिलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न…
केसरिया राजपूत महिला क्लब की प्रस्तुति…..

IMG-20230926-WA1056.jpg

भिलाईनगर 27 सितंबर 2023:- केसरिया राजपूत महिला क्लब की सभी महिलाओं ने धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं हरतालिका तीज मिलन मनाया। बहुत ही हर्षोल्लास के साथ भारी संख्या में राजपूत महिलाएं उपस्थित हुई और एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तुतियां दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम समसामयिक थे इस कार्यक्रम की अनूठी बात यही थी ज्वलंत मुद्दों पर प्रस्तुतियां दी गई।

प्रारंभ कजरी लोकगीत से हुआ जिसकी प्रस्तुति गीता सिंह और ग्रुप के द्वारा की गई। सबसे प्रमुख मणिपुर और राजस्थान में हुई महिलाओं पर अत्याचार के आधार पर लेकर के द्रोपदी का चीर हरण नृत्य नाटिका के प्रस्तुति की गई। इसके बाद एक कविता एडवोकेट डॉक्टर विभा सिंह केसरिया राजपूत क्लब की अध्यक्ष के द्वारा उठो द्रोपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद ना आएंगे इन पंक्तियों से समापन हुआ मनोरम प्रस्तुति रही ।

शशि प्रभा और ग्रुप समूह नृत्य बिंदिय…चूड़ी खनकगी

दूसरा समूह नृत्य किरण सिंह और ग्रुप और मनमोहन मधुर समूह नृत्य मंजू पाल एंड ग्रुप जो की गणेश स्तुति से प्रारंभ होता है और अंत में लोकगीतों पर समाप्त हुआ ।

एकल गीत एकल नृत्य भी प्रस्तुत हुए अनीता सिंह का छत्तीसगढ़ी नृत्य बोला जवान देवी दिव्या सिंह का एकल नृत्य श्वेता सिंह के नित्य को श्वेता चौहान की मृत्यु को बहुत सराहा गया। सभी ने बहुत उत्साह वर्धन किया। एकल गीत की प्रस्तुति गीता सिंह के द्वारा कलावती के द्वारा और अनीता सिंह और राजेश्वरी बहुत सारी महिलाओं के द्वारा प्रस्तुति दी गई और अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के द्वारा किया गया महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया

कार्यक्रम में निर्णायक तीज क्वीन कंपटीशन इस्तेमालों का सबसे बेहतरीन और उम्दा कार्यक्रम रहा तीज क्वीन में तीज क्वीन की निर्णायक नीलिमा वर्मा थी जिनके निर्णय से सभी हर्षित थे। तीज क्वीन का ताज श्वेता सिंह सेक्टर 10 फर्स्ट रनर अप किरण सिंह सेक्टर 10 सेकंड रनर अप अनुराधा सिंह सेक्टर 7 बेस्ट स्माइल उषा सिंह सूर्य विहार बेस्ट ड्रेस सविता सिंह स्मृति नगर

बेस्ट कैटवॉक श्वेता सिंह चौहान सूर्य विहार को प्राप्त हुआ क्लब के अध्यक्ष डॉ विभा सिंह ने स्वागत भाषण किया और धन्यवाद ज्ञापन सचिव शशि प्रभा सिंह के द्वारा ज्ञापित किया गया
कार्यक्रम समसामयिक मुद्दों को लेकर के प्रस्तुत किए गए।


scroll to top