इस्पात नगरी भिलाई में 12 से 20 सितंबर तक राम कथा का भव्य आयोजन.... विश्व विख्यात रामकथा व्यास राजन जी महाराज के श्रीमुख से रामकथा... - Steel City Online News Portal

इस्पात नगरी भिलाई में 12 से 20 सितंबर तक राम कथा का भव्य आयोजन…. विश्व विख्यात रामकथा व्यास राजन जी महाराज के श्रीमुख से रामकथा…

IMG-20250828-WA1737.jpg

भिलाई के सभी रामभक्तों का इंतजार खत्म हुआ!! विश्व विख्यात राम कथा व्यास पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से हम सभी को कथा रस प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होने जा रहा है..!!

भिलाई नगर 28 अगस्त 2025:- भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के कोषाध्यक्ष,पार्षद, विनोद सिंह ने बताया कि जीवन आनंद फाउंडेशन के तत्वाधान में इस्पात नगरी में 12 से 20 सितंबर तक राम कथा का आयोजन किया जा रहा है

आईटीआई मैदान में आयोजित राम कथा में विश्व विख्यात राम कथा व्यास पूजन राजन जी महाराज के श्रीमुख से इस्पात नगरी वीडियो को राम कथा सुनने का शुभ अवसर प्राप्त होगा विनोद सिंह के अनुसार कार्यक्रम की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।

सभी भिलाई वासियों के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है, जिसमें हमें राम रस में डूबकर अपना जीवन धन्य करने का पुनीत अवसर प्राप्त होगा।

आयोजन तिथि: 12-20 सितंबर 2025
आयोजक: जीवन आनंद फाउंडेशन
विनोद सिंह, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष एवं पार्षद नगर निगम, भिलाई सभी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अपना जीवन कृतार्थ करें!!

आयोजक विनोद सिंह ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अपना जीवन कृतार्थ करें!!


scroll to top