ओए की वर्तमान कार्यकारिणी की स्वामी विवेकानंद जन सेवा केन्द्र सेक्टर-10, भिलाई में समूह फोटोग्राफी की गयी

IMG_20230827_205542.jpg


भिलाई नगर 27 अगस्त 2023 :- ओए की वर्तमान कार्यकारिणी की स्वामी विवेकानंद जन सेवा केन्द्र सेक्टर-10, भिलाई में समूह फोटोग्राफी की गयी ओए बीएसपी के वर्तमान सभी काउंसिल सदस्यों एवं पदाधिकारियों की एक सामान्य समारोह में सामूहिक फोटोग्राफी की गयी है। यह समारोह ओए बीएसपी के द्वारा डेवेलप किये जा रहे स्वामी विवेकानंद जनसेवा केन्द्र में संपन्न किया गया।


विदित हो कि स्वामी विवेकानंद जनसेवा केन्द्र में ओए के द्वारा सेलेब्रल प्लेसी से पीड़ित दिव्यांग बच्चें के लिए फिजियोथेरेपी केन्द्र की सेवायें विकसित किया जायेगा जिससे भिलाई के अनेक बच्चों एवं उनके परिजनो को राहत प्राप्त होगा।

वर्तमान में यह चिकित्सकीय सुविधा सेक्टर-09 अस्पताल में उपलब्ध नहीं है।ओए बीएसपी स्वामी विवेकानंद जनसेवा केन्द्र में बच्चों की फिजियोथेरेपी के संचालन का प्रारंभ होने के पश्चात बोलने में कठिनाई महसूस करने वाले बालकों के लिए स्पीच थैरेपी की सुविधाएं इसी स्थान से प्रारंभ करने की संभावनाएं ढूंढ रहा है।


स्वामी विवेकानंद जनसेवा केन्द्र भिलाई के भूत व भविष्य को वर्तमान में सेवा प्रदान कने का स्थान बनाया जायेगा। एक ओर ओए भिलाई के बालकों के लिए स्वास्थ्य शिविर, थैरेपी केन्द्र संचालित करेगी तथा वरिष्ठ साथियों के लिए सेवा केन्द्र में योगा तथा हेल्थ कैम्प जैसे कार्यक्रम संचालित करेगी।


scroll to top