GRP नन गिरफ्तारी ब्रेकिंग :-   तीन युवतियों को धर्म परिवर्तन करने पर नर्स की नौकरी का दिया गया था प्रलोभन….. जीआरपी भिलाई की प्रारंभिक जांच में सामने आया तथ्य….. विधि सम्मत साक्ष्य संकलन के लिए नारायणपुर में जांच कर रही एक टीम….

IMG_20250729_145400.jpg

तीन युवतियों को धर्म परिवर्तन करने पर नर्स की नौकरी का दिया गया था प्रलोभन
00 जीआरपी भिलाई की प्रारंभिक जांच में सामने आया तथ्य
00 विधि सम्मत साक्ष्य संकलन के लिए नारायणपुर में जांच कर रही एक टीम

दुर्ग 29 जुलाई 2025:-25 जुलाई 2025 को रवि निगम भिलाई द्वारा जीआरपी चौकी दुर्ग (रेल्वे थाना भिलाई के अंतर्गत) आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सूचना दी गई, कि बस्तर क्षेत्र के तीन लड़कियों को उनके क्षेत्र से बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन एंव मानव तस्करी कर दुर्ग रेल्वे स्टेशन से 02 ईसाई नन प्रीति मैरी एवं वंदना फ्रांसिस को सुपूर्द कर आगरा भेजा जा रहा है। प्रकरण में थाना भिलाई, शासकीय रेल पुलिस के अपराध क्रमांक 60/25 धारा 143 बीएनएस एवं धारा 4 छ.ग. धर्म स्वतंत्रय अधिनियम 1968 का अपराध प्रीति मैरी, वंदना फ्रासिस एवं सुखमत मंडावी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में पीड़िता लड़कियों के कथन दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ की गई व आवश्यक जप्ती आदि किए गए।

विवेचना में प्रथम दृष्टया आरोपीगण द्वारा पीड़ित लड़कियों को धर्म परिवर्तन करने पर अस्पताल में नर्स की ट्रेनिंग देकर नौकरी लगाने के प्रलोभन की बात सामने आयी है। आरोपीगण स्थानीय पंचायत आदि के भी कोई कागजात प्रस्तुत नही कर पाए। आरोपीगण के मध्य घटना दिनांक के अंतर्गत वित्तीय लेनदेन की भी जानकारी प्राप्त हुई है। प्रकरण में आरोपीगण प्रीति मैरी, वंदना फ्रंसिस एवं सुखमत मंडावी की गिरफ्तारी की गई व न्यायालय पेश किया गयाए न्यायालय के आदेश से 08/08/2025 तक न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

प्रकरण में एक टीम को विवचेना हेतु नारायणपुर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना सतत जारी है व विधि सम्मत साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।

दुर्ग में नन की गिरफ्तारी से केरल प्रदेश भाजपा में भी हलचल बढ़ गई है। केरल के भाजपा महामंत्री एंटनी डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा से मुलाकात करने पहुंचे। वहीं केरल के कई मीडिया प्रतिनिधि भी शर्मा से मुलाकात की। दोनों नन केरल की रहने वाली हैं।

नारायणपुर की लड़कियों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण की कोशिश पर दो नन की गिरफ्तारी के बाद प्रकरण राजनीतिक रंग ले लिया है। इस कड़ी में इंडिया गठबंधन के सांसद-विधायक यहां पहुंचे हैं, और वो दुर्ग जाकर दोनों नन से मिलेंगे। पांच सदस्यीय ये नेता सीएम विष्णुदेव साय, और गृहमंत्री विजय शर्मा का मुलाकात का कार्यक्रम है।

प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस सांसद सप्तगिरी उल्का भी हैं, जो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव भी रह चुके हैं। उल्का ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हम अवैध धर्मांतरण के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि वो पीडित ननों से मुलाकात करेंगे। उल्का ने कहा कि गिरफ्तारी को लेकर कोई गलतफहमी हुई है, ऐसा लगता है।


scroll to top