BSP में प्रमोशन पॉलिसी को लेकर भारी विरोध BMS…… CME जोन में भिलाई इस्पात मजदूर संघ की बैठक में उठी बदलाव की मांग.. कर्मचारियों ने यूनियन के सामने रखा समस्याओं का पुलिंदा

IMG-20221127-WA0182.jpg

भिलाई नगर 27 नवंबर 2022 / भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रमोशन पॉलिसी को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश की स्थिति है। भिलाई इस्पात मजदूर संघ की सीएमई जोन में हुई बैठक के दौरान प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव करने की मांग उठी है। इसके अलावा कर्मचारियों ने यूनियन नेताओं के समक्ष अपनी अनेक समस्या और वाजिब मांगों को रखते हुए निराकरण का निवेदन किया है।

         संयंत्र के सीएमई जोन में भिलाई इस्पात मजदूर संघ की बैठक यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू एवं महामंत्री रवि शंकर सिंह की अगुवाई में रखी गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने प्रबंधन की प्रमोशन पॉलिसी का विरोध जताते हुए बदलाव करने की मांग रखी। उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने कहा कि प्रमोशन पॉलिसी कर्मचारियों के हित में नहीं है इसमें सुधार की आवश्यकता है कर्मचारियों को सोडेक्सो पास अभी तक जारी नहीं किया गया है। यथाशीघ्र सोडेक्सो पास उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने की मांग रखी गई। उपाध्यक्ष एवं ठेका प्रकोष्ठ के प्रभारी हरिशंकर चतुर्वेदी ने कहा कि ठेका श्रमिकों के वेतन व बोनस में विसंगति की ओर पदाधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया गया।  ठेका श्रमिकों को अधिक वेतन में हस्ताक्षर कराकर  कम वेतन दिया जाता है। वहीं हजार से देढ़ हजार रुपए बोनस दिया गया। कुछ ठेका श्रमिकों को तो बोनस दिया ही नहीं गया। ठेका कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है और उनका शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू एवं महामंत्री रवि शंकर सिंह ने कहा कि ठेका श्रमिकों का संयंत्र के उत्पादन और निष्पादन में योगदान को नकारा नहीं जा सकता। उनके हक के लिए यूनियन की ओर से दबाव बनाया जाएगा।

          संयुक्त सचिव उमा महेश्वर राव ने कहा कि पीपल का पेड़ पूजनीय माना जाता है। ऐसे में एस. एस. शॉप में टायलेट के पास पीपल पेड़  टायलेट के पास होने से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। पेड़ की जड़ों के चलते टायलेट को भी नुकसान हो रहा है। इसलिए टॉयलेट का निर्माण अन्य स्थान पर  कराया जाए। संयुक्त सचिव अनिल सिंह ने कहा सेक्टर 9 हास्पिटल में मनोचिकित्सक नहीं होने से कर्मचारियों को उपचार में दिक्कत होने का हवाला देकर पहल करने की मांग रखी। उप महासचिव श्री निवास मिश्रा ने सभी शॉप्स में प्राथमिक उपचार बाक्स उपलब्ध कराने की ओर भी यूनियन पदाधिकारियों से आग्रह किया गया।

     उप महासचिव वशिष्ठ वर्मा ने कहा कि संयंत्र के सभी विभागों में पदनाम परिवर्तन किया गया है। लेकिन इसमें विसंगति होने से कर्मचारियों को गरिमा के अनुकूल नहीं लग रहा है। इस विसंगति को दूर करने कर्मचारियों ने मांग रखी। इसी तरह अंतिम संस्कार में प्रबंधन द्वारा शोकाकुल परिवार को 20 हजार रुपए दिए जाने का प्रावधान है। जिसमें 15 हजार तत्काल दिया जाता है। लेकिन 5 हजार रुपए देने में तीन से चार महीने लग जाते हैं। इस 5 हजार की राशि को भी तत्काल प्रदान करने की मांग की गई है। सचिव संतोष सिंह ने आटो रिपेयर शॉप के टायलेट का दरवाजा दुरस्त नहीं होने से कर्मचारियों को परेशानी होने की जानकारी दी। वहीं सचिव रविन्द्र राउल ने मशीन शॉप में रेस्ट रूम की व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग रखी। संयुक्त सचिव ओपी सोनी ने सी एंड आईटी विभाग  में गांधी जयंती एवं अन्य एक्स्ट्रा वेजेस का भुगतान पुनः दिलाने की मांग रखी। उप महासचिव श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि क्यू आर कोड की विसंगति को दूर करने प्रबंधन के साथ फिर बैठक होनी चाहिए। क्यू आर कोड के चलते कर्मचारियों को गेट पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  गेट में कर्मचारियों और सीआई एसएफ के द्वारा बहस हो रही है। फोर्ज शॉप के प्रतिनिधि भवानी शंकर ने व्हीकल लोन पुनः प्रारंभ करने की मांग की गई  कर्मचारियों की कार्यस्थल पर सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया।   महासचिव रामजी सिंह  ने कहा कि आप सब की बदौलत भिलाई इस्पात मजदूर संघ को  मान्यता मिला है। आपकी भावनाओं को पूरा सम्मान किया जाएगा। जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूर्ण किया जाएगा। शारदा गुप्ता उपाध्यक्ष जोन प्रभारी ने कहा कि हमें इस जोन में संगठन को और मजबूत करना हैं। सभी शॉप में जाकर बीएमएस के सदस्यों की संख्या बढ़ाए, अगली बार जब  बैठक में आए तो अपने दो साथी अवश्य लेकर आएं।

          बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू, महामंत्री रवि शंकर सिंह उपाध्यक्ष हरिशंकर चतुर्वेदी शारदा गुप्ता, रामजी सिंह,वशिष्ठ वर्मा श्रीनिवास मिश्रा, अनिल सिंह, अनुराग माहुलकर  रविन्द्र राउल ए. वेंकट रमैया, उमा महेश्वर राव, संतोष सिंह, भवानी शंकर, टी. लक्ष्मण मूर्ति, अशोक ठाकुर, मलयाही,  सहित अन्य पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।


scroll to top