हेलमेट ही दुर्घटना में बचाव का बढ़िया साधन – एसएसपी विजय अग्रवाल….. दुपहिया वाहन चालकों को जागरूक करने निकली हेलमेट रैली….. राष्ट्रीय एकता दिवस पर दुर्ग पुलिस ने किया आयोजन….

IMG-20251030-WA0965.jpg

हेलमेट ही दुर्घटना में बचाव का बढ़िया साधन – एसएसपी अग्रवाल
00 दुपहिया वाहन चालकों को जागरूक करने निकली हेलमेट रैली
00 राष्ट्रीय एकता दिवस पर दुर्ग पुलिस ने किया आयोजन


भिलाई नगर 30 अक्टूबर 2025:- सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया। पुलिस कंट्रोल रूम से निकली इस रैली ने शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने प्रेरित किया। एसएसपी विजय अग्रवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर कहा कि दुर्घटना की स्थिति में दुपहिया वाहन चालकों के जीवन बचाने में हेलमेट बढ़िया साधन है।


लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए आज सुबह दुर्ग पुलिस की ओर से हेलमेट जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे के आसपास सेक्टर 6 पुलिस कंट्रोल रूम से रैली की शुरुआत हुई। यहां से रैली  ग्लोब चौक, रोटरी क्लब चौक, सेक्टर 9 चौक, एमडी बंगला चौक, पंथी चौक, डीपीएस चौक, मिराज सिनेमा तिराहा होते हुए ग्लोब चौक से वापस कंट्रोल रूम में संपन्न हुई। रैली को एसएसपी विजय अग्रवाल ने एएसपी शहर सुखनंदन राठौर और एएसपी ट्रेफिक ऋचा मिश्रा की मौजूदगी में रवाना किया। रैली में पुलिस और बीएसपी के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

यातायात प्रबंधन मित्र, बाइकर्स और जिम्मेदार नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। इसमें बैनर, तख्तियों और पंपलेट के माध्यम से दोपहिया चालकों को हेलमेट का उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, रेड लाइट का पालन और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसी यातायात सुरक्षा सलाह दी गई। पुलिस के आला अधिकारियों ने रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।


एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में दुर्ग पुलिस ने हेलमेट जागरुकता रैली का आयोजन आज किया। इससे लोगों में दुपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता प्रदर्शित होगी। हेलमेट ही दुर्घटना में बचाव का बढ़िया साधन है। इसके लिए पुलिस द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से लगातार मुहिम चलाया जा रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट किसी को भी पेट्रोल नहीं देने की चेतावनी दी गई है और इसके उलंघन करने वाले पेट्रोल पंप के खिलाफ कार्रवाई किया जा रहा है।


scroll to top