मोदी राज में हिंदू कहीं भी सुरक्षित नहीं – भूपेश बघेल ….पूर्व मुख्यमंत्री ने भिलाई में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिया बड़ा बयान…. कहा पहलगाम आतंकी हमला और झीरम घाटी कांड में काफी समानता….

IMG-20250424-WA1304.jpg

मोदी राज में हिंदू कहीं भी सुरक्षित नहीं – भूपेश बघेल
00 पूर्व मुख्यमंत्री ने भिलाई में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिया बड़ा बयान
00 कहा पहलगाम आतंकी हमला और झीरम घाटी कांड में काफी समानता

भिलाईनगर 24 अप्रैल 2025:- पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने भिलाई में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी राज में कहीं पर भी हिंदू सुरक्षित नहीं है। पहलगाम की हालिया घटना इसका ताजा उदाहरण है।

उन्होंने पहलगाम घटना की तुलना झीमरघाटी हत्याकांड से कर दी। उन्होंने कहा कि दोनों ही घटना में सरकारों की इंटेलीजेंस फेल थी और जिस तरह पहलगाम में हिन्दुओं का धर्म पूछकर गोली मारी, ठीक उसी तरह झीरम घाटी में भी नक्सलियों ने कांग्रेसियों को नाम पूछ-पूछ कर मारा था।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ने कांग्रेस सहित सभी राष्ट्रीय और प्रादेशिक दल भारत सरकार के साथ है, लेकिन दर्भाग्य की बात है कि भाजपा इस आपदा में अवसर ढूंढ रही है। पहलगाम की घटना को भाजपा की सोशल मीडिया में गलत ढंग से प्रचारित कर रही है। उन्होंने कहा कि पहलगाम मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए कि इस घटना में मारे गए 28 मृतकों के परिवार को न्याय कब मिलेगा। श्री बघेल ने कहा कि पहलगाम में हुई घटना का जितना भी फोटो और विडियो वायरल हो रहा है वह किसी के द्वारा लिया गया है।

आखिरकार वहां पर सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगाया गया। इतने अधिक पर्यटकों की भीड़ होने के बावजूद सुरक्षा के लिहाज से जवानों की तैनाती सुनिश्चित नहीं किया जाना गंभीर चूक है। इससे पहले पुलवामा में हुई घटना में इस्तेमाल आरडीएक्स की आपूर्ति कहां से और कैसे हुई, इसका खुलासा सरकार ने अभी तक नहीं किया है। पाकिस्तान के खिलाफ जो भी कदम केंद्र सरकार उठा रही है, उसका स्वागत है, लेकिन पहलगाम में मारे गए बेकसूर पर्यटकों के परिजनों को न्याय दिलाने की जवाबदारी भी सरकार को इमानदारी से निभानी चाहिए। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस मौके पर कल होने वाली संविधान बचाओं रैली के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शाम 6 बजे भिलाई के कोसा नाला बुद्ध भूमि में कांग्रेस की संभाग स्तरीय संविधान बचाओ रैली में प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार नेशनल हेराल्ड मामले में जानबूझकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को बदनाम किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होता है, तब-तब कांग्रेस के नेताओं को ईडी, आईटी और सीबीआई परेशान करने पहुंचती है।

इस दौरान पूर्व विधायक अरुण वोरा, भिलाई महापौर नीरज पाल, प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, बृजमोहन सिंह, पूर्व महापौर नीता लोधी, अतुल चंद साहू, धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र साहू, निगम की एमआईसी सदस्य नेहा साहू, चंद्रशेखर गवई ,मोहम्मद इरफान, सुनील चौधरी, लालचंद वर्मा, राजेंद्र साहू, राजेश गुप्ता, धनंजय सिंह ठाकुर ,सरजीत घोष, भुनेश्वरी रानी, संदीप वोरा, अजय श्रीवकर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।


scroll to top