IAS विकासशील छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव…. 30 सितंबर को कार्यभार संभालेंगे… चार सीनियर अधिकारियों को पछाड़ा…..
रायपुर 26 सितंबर 2025:- छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी विकासशील को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे प्रदेश के 13 वें मुख्य सचिव होंगे। शासन ने नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इस नियुक्ति में विकासशील ने 4 सीनियर IAS अधिकारियों को सुपरसीड किया है। उन सीनियर अफसरों में रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल और मनोज कुमार पिंगुआ शामिल हैं।

वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। उसी दिन शाम को वे विकास शील को औपचारिक रूप से पदभार सौंपेंगे।
नए मुख्य सचिव विकास शील का जन्म 10 जून 1969 में हुआ । इस हिसाब से जून 2029 में वे 60 साल के होंगे। यानी 30 सितंबर को पदभार ग्रहण करने के बाद वे करीब 3 साल 9 महीने तक मुख्य सचिव रहेंगे। लंबे कार्यकाल की दृष्टि से वे छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्य सचिव होंगे।
सबसे लंबा कार्यकाल अमिताभ जैन का रहा है, जिन्होंने चार साल 10 महीने तक यह जिम्मेदारी संभाली। उनके बाद विवेक ढांड ने 3 साल 11 महीने तक पद पर काम किया था।
विकासशील की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबा कार्यकाल मिलने के कारण उनसे शासन की योजनाओं और नीतियों को निरंतरता और स्थायित्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
IAS विकासशील गुप्ता
छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 बैच के IAS अधिकारी।
जन्म 10 जून 1969 को उत्तरप्रदेश के मूल निवासी ।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीई, पोस्टग्रेजुएशन भी इलेक्ट्रिकल (एमई) से किया।
4 सितंबर 1994 को IAS की सर्विस जॉइन की।
मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया।
बिलासपुर, रायपुर के कलेक्टर भी रहे।
छत्तीसगढ़ में कई अहम पदों पर काम कर चुके विकासशील 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
स्वास्थ्य कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव रहे।
जल शक्ति मंत्रालय में पेयजल और स्वच्छता विभाग में जल जीवन मिशन के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक रहें।
जनवरी 2024 से एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार पद पर पोस्टेड थे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में 25 साल में 12 मुख्य सचिव,






