बीजापुर में IED ब्लास्ट, STF जवान सहित 2 घायल - Steel City Online News Portal

बीजापुर में IED ब्लास्ट, STF जवान सहित 2 घायल

IMG_20260223_194630.jpg

बीजापुर में IED ब्लास्ट, STF जवान सहित 2 घायल

बीजापुर 23 फरवरी 2026:- जिले के दक्षिण क्षेत्र में सोमवार को एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान प्रेशर IED में विस्फोट हो गया। इस घटना में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एक जवान घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह IED नक्सलियों द्वारा लगाया गया था।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नियमित एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी। जंगल क्षेत्र में पहले से लगाए गए प्रेशर IED पर पैर पड़ते ही अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आने से STF का एक जवान घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद अन्य जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग अभियान तेज कर दिया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया। सुरक्षा बलों ने इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखा है।

अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से IED लगाया था।


scroll to top