राजधानी रायपुर के मूल निवासी IPS आईजी संजय तिवारी बने मध्य प्रदेश शासन के गृह सचिव..... - Steel City Online News Portal

राजधानी रायपुर के मूल निवासी IPS आईजी संजय तिवारी बने मध्य प्रदेश शासन के गृह सचिव…..

IMG_20230702_160401.jpg


भिलाईनगर 2 जुलाई 2023 / 2004 बैच के आईजी संजय तिवारी को विशेष कर्तव्य अधिकारी ( पदेन सचिव ) गृह विभाग मध्य प्रदेश शासन नियुक्त किया गया है। इस पद की जिम्मेदारी उनकी सेवा को सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए दी गई है। मूल रूप से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निवासी संजय तिवारी अब तक आईजी गुप्त वार्ता/कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ थे।


आईपीएस संजय तिवारी ने अपनी सेवा की शुरुआत प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में अविभाजित मध्य प्रदेश के दौरान राजनांदगांव जिले से की थी। वे यहां एसडीओपी अंबागढ़ चौकी रहे। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, एसपी रेडियो बिलासपुर, सीएसपी बिलासपुर और सीएसपी भिलाई नगर सहित, मानवाधिकार आयोग में सदस्य के रूप में काम किया।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के कईं जिलों में उन्होंने पुलिस अधीक्षक के दायित्व का बखूबी निर्वहन किया। जून 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले संजय तिवारी मध्य प्रदेश पुलिस में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी बखूबी समाधि है अपने कार्यों के की बदौलत पुलिस अधिकारियों में लोकप्रिय संजय तिवारी छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश बंटवारे के समय मध्यप्रदेश में चले गए थे। संजय तिवारी के पिता दुर्ग जिला सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में पुलिस कप्तान की भूमिका निभा चुके हैं।


scroll to top