भिलाई इस्पात संयंत्र में कोक ओवन बैटरी-7 की चिमनी-7 का प्रज्वलन निदेशक प्रभारी द्वारा संपन्न
भिलाई नगर 27 अप्रैल 2025 :- भिलाई इस्पात संयंत्र ने 23 अप्रैल 2025 को ‘कोक ओवन बैटरी-7 एवं 8 के पुनर्निर्माण’ परियोजना के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए बैटरी-7 की चिमनी-7 का सफलतापूर्वक प्रज्वलन किया। यह समारोह संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस. मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (माइन्स) श्री बी.के. गिरी, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रविंद्रनाथ एम., तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस आयोजन में मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं-वाणिज्यिक) श्री अनुराग उपाध्याय, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री उमेश भारद्वाज, मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) श्री तुलाराम बेहेरा, मुख्य महाप्रबंधक (सीईटी भिलाई उपकेंद्र) श्री प्रणय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री मानस कुमार गुप्ता तथा संयंत्र के अन्य अधिकारी एवं यूक्रेन की फर्म मेसर्स सीयूआई के विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।



चिमनी-7 के भीतर मरम्मत एवं रिफ्रैक्टरी कार्य का निष्पादन भिलाई की प्रतिष्ठित फर्म मेसर्स बीईसी द्वारा मेसर्स सीयूआई, यूक्रेन के तकनीकी पर्यवेक्षण में किया गया। इस संपूर्ण परियोजना का कुशल संचालन परियोजना प्रबंधक के रूप में महाप्रबंधक प्रभारी (परियोजनाएं-कोक, एसपी एवं ओएचपी) श्री अरविंद गुप्ता तथा प्रमुख चालक के रूप में महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) ओ.पी. भट्ट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।



