इंजीनियरिंग पार्क रोड पर मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार, कुल 1.90 किलोग्राम गांजा जप्त... - Steel City Online News Portal

इंजीनियरिंग पार्क रोड पर मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार, कुल 1.90 किलोग्राम गांजा जप्त…

IMG-20260220-WA1107.jpg

इंजीनियरिंग पार्क रोड पर मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार, कुल 1.90 किलोग्राम गांजा जप्त
▪️ जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹95,000/-
▪️ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत किया गया

मुख्य बिंदु
▪️ 19.02.2026 को मुखबिर सूचना पर कार्रवाई
▪️इंजीनियरिंग पार्क रोड के पास घेराबंदी कर गिरफ्तारी
▪️कुल 1.90 कि.ग्रा. गांजा जप्त
▪️अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 20(ख), 27(क) NDPS Act

भिलाई नगर 20 फरवरी 2026:-  थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंजीनियरिंग पार्क रोड के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपना नाम हरिशंकर यादव उर्फ जुगनू, उम्र 23 वर्ष एवं रविन्द्र कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, जिला दुर्ग बताया गया। विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 1.90 किलोग्राम गांजा, अनुमानित कीमत ₹95,000/- जप्त किया गया।

मामले में थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 103/2026, धारा 20(ख), 27(क) NDPS Act के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

घटना स्थल :
इंजीनियरिंग पार्क रोड के पास, पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :

  1. हरिशंकर यादव उर्फ जुगनू, उम्र 23 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, दुर्ग
  2. रविन्द्र कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, दुर्ग

जप्त सामग्री :

  1. 1.90 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹95,000/-)

सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई के उनि राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक महेश वर्मा, आरक्षक जितेन्द्र साहू एवं टीम की सक्रिय एवं त्वरित भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

—0000—


scroll to top