भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में महत्वपूर्ण फरार आरोपी- निर्भय कुमार साहू, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी / सक्षम प्राधिकारी, भू-अर्जन अभनपुर, रायपुर गिरफ्तार..... - Steel City Online News Portal

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में महत्वपूर्ण फरार आरोपी- निर्भय कुमार साहू, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी / सक्षम प्राधिकारी, भू-अर्जन अभनपुर, रायपुर गिरफ्तार…..

IMG_20260318_075114.jpg

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में महत्वपूर्ण फरार आरोपी- निर्भय कुमार साहू, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी / सक्षम प्राधिकारी, भू-अर्जन अभनपुर, जिला रायपुर गिरफ्तार

रायपुर 18 मार्च 2026:- ब्यूरो में विवेचनाधीन अपराध क्रमांक 30/2025, धारा 409, 467, 468, 471, 420, 120बी, भा.द.वि. एवं 7 सी, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 में रायपुर-विशाखापट्नम एवं दुर्ग-बायपास भारतमाला परियोजना सड़क निर्माण के मामले में महत्वपूर्ण फरार आरोपी निर्भय कुमार साहू, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी / सक्षम प्राधिकारी, भू-अर्जन अभनपुर, जिला रायपुर द्वारा पद का दुरूपयोग कर आपराधिक षडयंत्रपूर्वक अपने अधीनस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक, जमीन कारोबारी हरमीत सिंह खनूजा, श्रीमती उमा तिवारी व अन्य के साथ सांठगांठ कर सुनियोजित तरीके से तहसील अभनपुर के ग्राम नायकबांधा, उगेतरा, उरला, भेलवाडीह, टोकरो (तहसील अभनपुर, जिला रायपुर) के प्रभावित भूमि को पिछली तिथि (Back Date) में विभिन्न उपखंडो में विभक्त कर वास्तविक मुआवजा से कई गुना अधिक मुआवजा राशि वितरित की गई तथा नायकबांधा जलाशय की पूर्व में अधिग्रहित भूमि को भारतमाला परियोजना के लिये पुनः अधिग्रहित कर मुआवजा प्रदान किया गया, जिससे शासन को करोड़ो रूपये की आर्थिक हानि हुई।

विदित हो कि उक्त अधिकारी द्वारा उच्चतम न्यायालय में जमानत याचिका दायर की गई थी जिसे निरस्त कर दी गई थी तथा इनके एवं अन्य फरार चल रहे लोकसेवकों के विरूद्ध पूर्व में  विशेष न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट एवं उद्घोषणा जारी की गई थी।

आरोपी निर्भय कुमार साहू लगातार फरार चल रहा था, जिसकी पतासाजी लगातार की जा रही थी। आरोपी निर्भय कुमार साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ हेतु  विशेष न्यायालय, रायपुर से  17.03.2026 से 30.03.2026 तक पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।


scroll to top