2009 में राजनांदगांव, मदनवाड़ा के वीर शहीदों को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग दुर्ग के  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…

IMG-20250712-WA1538.jpg

2009 में राजनांदगांव, मदनवाड़ा के वीर शहीदों को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग, दुर्ग के  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…

भिलाई नगर 12 जुलाई 2025:- 12 जुलाई 2009 में राजनांदगांव, मदनवाड़ा के वीर शहीदों को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने दी श्रद्धांजलि।

12 जुलाई 2009 को राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा में नक्सलियों से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शहीद विनोद चौबे एवं उनके साथ शहीद हुए जांबाज़ जवानों को आज उनकी 16वीं पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन किया गया

रिसाली स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग एवं रिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शहीदों के सम्मान में मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा मातृभूमि की रक्षा में दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद कर उनके परिवारजनों का कुशलक्षेम पूछा गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक  सत्य प्रकाश तिवारी, निरीक्षक  राजेश सिंह,उप निरीक्षक डॉ संकल्प राय, पुलिस पीआरओ  प्रशांत कुमार शुक्ला अन्य पुलिस अधिकारी, अन्य जवान सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।


scroll to top