CGPSC घोटाले में अदालत ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल  को 07 दिन की रिमांड पर भेजा, CBI करेगी पूछताछ....घर से खाना देने और आधे घंटे परिजन से मिलने की मंजूरी..... - Steel City Online News Portal

CGPSC घोटाले में अदालत ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल  को 07 दिन की रिमांड पर भेजा, CBI करेगी पूछताछ….घर से खाना देने और आधे घंटे परिजन से मिलने की मंजूरी…..

IMG_20241119_183954.jpg

रायपुर 19 नवंबर 2024:- CGPSC घोटाले में कोर्ट ने टामन सिंह सोनवानी और SK गोयल को 10 दिन की रिमांड पर भेजा, CBI करेगी पूछताछ सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के घोटाले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और कारोबारी एस.के. गोयल को सोमवार को गिरफ्तार किया । दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया,जहां सीबीआई ने उनकी रिमांड की मांग की। आरोप है कि गोयल ने अपने बेटे और बहू को डिप्टी कलेक्टर बनाने के लिए 45 लाख रुपये की रिश्वत दी।

CGPSC भर्ती विवाद में CBI को टामन सोनवानी और श्रवण गोयल की रिमांड मिल गई है। CBI ने सोमवार को CGPSC के पूर्व प्रमुख IAS अफसर टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर  के डायरेक्टर उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था।

दोनों आरोपियों को CBI स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 7 दिन की रिमांड पर सौंप दिया गया। आरोप है कि गोयल ने अपने बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका को नौकरी दिलाने के लिए चेयरमैन सोनवानी के करीबी के NGO को CSR फंड से 45 लाख दिए थे। पैसे सोनवानी को पहुंचे। इसकी पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की 2021 राज्य सेवा भर्ती परीक्षा में कथित घोटाले के मामले में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पॉवर इस्पात के डायरेक्टर एस.के. गोयल को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 07 दिन की रिमांड पर जांच एजेंसी को सौंप दिया। मजिस्ट्रेट लीलाधर यादव ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। सीबीआई की कड़ी सुरक्षा में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां सीबीआई ने उनकी पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की थी।

इन नियुक्तियों के खिलाफ पूर्व गृह मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता विधायक ननकी राम कंवर की याचिका

ये है विवाद

CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है। EOW और अर्जुदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में केस दर्ज किया है। PSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी। इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है।

171 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा

CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई।

इस मामले को लेकर बीजेपी प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने विपक्ष में रहते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। श्रीवास ने  कहा कि, CBI सभी अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई करेगी। जिन लोगों ने भी पैसों के लिए मेहनतकश युवाओं के सपनों से खिलवाड़ किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। हम मांग करते हैं कि, सोनवानी ही नहीं बल्कि उस समय CGPSC में रहे सचिव, परीक्षा नियंत्रक को भी गिरफ्तार किया जाए।


scroll to top