वर्ष 2023 की तुलना में 2024 में चार फीसदी कम रहा दुर्ग जिले में अपराध का आंकड़ा….
00 कईं सनसनीखेज मामलों का खुलासा करने में पुलिस को मिली सफलता….
00 कुल 9090 पंजीबद्ध अपराध में 90 फीसदी मामलों का हुआ निवारण…


भिलाई नगर 08 जनवरी 2025:- दुर्ग जिले में बीते एक वर्ष में अपराधों में कमी जरुरी कमी आई, लेकिन इस दौरान पुलिस विभिन्न चुनौतियों से जूझती रही। कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़ी मशक्कत की। साथ ही अपराध पर अकुंश लगाने के लिए भी जी-जान से जुटी रही। कई वारदातों का खुलासा हुआ तो कई हाइटेक मामलों में आरोपी सलाखों के पीछे गए। दुर्ग पुलिस की वर्ष 2024 की वो क्राइम डायरी जिसकी उपलब्धियों के लिए 2024 यादगार रहेगा।





एसपी जितेंद्र शुक्ला ने वर्ष 2024 का लेखा- जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस टीम ने कई सनसनीखेज मामलों का खुलासा किया। जिनमें कुछ बहुचर्चित मामले भी थे। उन्होंने कहा कि अपराधों पर लगाम लगाना और शांति स्थापित करना जिला पुलिस की प्राथमिकता है। जिले की लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच दुर्ग पुलिस अपने विभिन्न जागरूकता अभियान और कानूनी कार्रवाई से अपराध नियंत्रण करने में सफल हुई। दुर्ग जिले में वर्ष 2023 में कुल 9439 अपराध पंजीबद्ध की गई थी। उसकी तुलना में वर्ष 2024 में कुल 9090 अपराध पंजीबद्ध की गई है। इस प्रकार पूर्व वर्ष की तुलना में घटित अपराध में 4 फीसदी की कमी आयी है। इस वर्ष पंजीबद्ध अपराधों में से 90 फीसदी अपराध का निराकरण किया जा चुका है। शेष अपराधों के निराकरण शीघ्र किये जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।



एसपी शुक्ला ने बताया कि शरीर से संबंधी अपराध (हत्या, हत्या का प्रयास, चोट, अपहरण) के कुल 592 अपराध पंजीबद्ध की गई है। इसमें अधिकांश प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। हत्या के कई अनसुलझे मामले जैसे प्रेम प्रसंग में हत्या, आपसी रंजिश में हत्या जैसे प्रकरणों को तकनीकी सहायता के माध्यम से सुलझाने में सफलता प्राप्त हुई है। जिले में वर्ष 2023 में हत्या के प्रयास के 47 प्रकरण पंजीबद्ध है। वर्ष 2024 में 119 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वर्ष 2024 में गंभीर चोट के प्रकरणों में हत्या के प्रयास की धारा लगायी गयी है। वहीं एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिक ने ठगी की गई 3710 शिकायत में से 5932 खातों के 4.68 करोड़ को बैंक में होल्ड कराया गया है और न्यायालय के आदेशानुसार 1.54 करोड़ रूपये पीड़ित को वापस किया गया है।
2.55 करोड़ की संपत्ति बरामद करने में मिली सफलता
एसपी श्री शुक्ला ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराध (डकैती, लूट, नकबजनी एवं चोरी) के कुल 1297 अपराध पंजीबद्ध की गई है, जिसमें से 2.55 करोड़ की संपत्ति बरामद करने में सफलता मिली है। जिले में डकैती के कुल 02 अपराध पंजीबद्ध हुए है, जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार कर 51 लाख की संपत्ति बरामद की गई है। डकैती के प्रकरण में मध्यप्रदेश के भील गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। जिले में महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों में शीघ्र अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है। महिलाओं से संबंधित अपराध की समीक्षा एवं सतत् मॉनिटरिंग जिले में गठित महिला अनुसंधान यूनिट द्वारा की जाकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप समय सीमा में निराकरण किया जा रहा है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध के वर्ष 2023 में 404 अपराध पंजीबद्ध हुआ है, वर्ष 2024 में 308 प्रकरण पंजीबद्ध की गई है। इस प्रकार पूर्व वर्ष की भांति 24 फीसदी अपराध में कमी आयी है।

240 गुम बच्चों को ढूंढकर परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों इस इस वर्ष गुम हुए 301 नाबालिग (बालक बालिका) में से 240 बच्चों को ढूंढकर उनके परिजनों से सकुशल सुपुर्द किया गया है, जिसमें से कई बच्चों को पुलिस टीम अन्य अन्य से बरामद की गई है। गुम बच्चों की बरामदगी का 80 फीसदी है। साथ ही इस वर्ष 117 अन्य वर्ष के लापता गुमशुदा बच्चों को भी सकुशल बरामद किया गया है। चाकूबाजी जैसे घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आकस्मिक चेकिंग कर कारवाई की जा रही है। सोशल मिडिया में तलवार चाकू के साथ फोटो व वीडियो अपलोड करने में मोबाईल धारकों के विरुद्ध कारवाई की जा रही है। इस वर्ष 178 प्रकरणों में अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कारवाई की गई है।





