हेमचंद यादव विश्वविद्यालय 2022 BBA की मेरिट सूची में साईं कॉलेज सेक्टर 6 की हितैषी खांडवे को प्रथम, आयुषी सिंह को पांचवा व आरती पचौरी को नौवां स्थान हासिल हुआ….. आयोजित दीक्षांत समारोह में हितैषी खांडवे को मिला गोल्ड मेडल…

IMG_20230529_175418.jpg

भिलाई नगर 29 मई 2023 : साईं कॉलेज सेक्टर 6 के बच्चों ने एक बार पुनः अपना डंका बजाया है हेमचंद यादव विश्वविद्यालय 2022 की BBA की मेरिट सूची में साईं कॉलेज सेक्टर 6 की हितैषी खांडवे को प्रथम स्थान आयुषी सिंह को पांचवा व आरती पचौरी को नौवां स्थान हासिल हुआ

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग द्वारा बीबीए कीे मेरिट लिस्ट – 2022 में सांई कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई की हितैषी खांडवे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सांई कॉलेज की अन्य दो छात्राओं आयुषी सिंह ने बीबीए की मेरिट लिस्ट में पांचवा और आरती पचोरी ने नौवां स्थान प्राप्त कर टॉप 10 में अपनी जगह बनाई और कॉलेज को गौरान्वित किया। छात्राओं ने इस हेतु श्रेय कड़ी मेहनत तथा कॉलेज के टीचर्स के योगदान को दिया।

बीबीए के छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर कॉलेज के चेयरमैन श्री जी.एस.सचदेव, डयरेक्टर श्री हरमीत सचदेवा, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ममता सिंह एवं प्राचार्य डॉ. देशबंधु तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।

ज्ञात हो कि सांई कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई में बीबीए के अलावा बीसीए, पीजीडीसीए, डीसीए, बी.एस.सी.(बायोलॉजी, गणित, बॉयोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, कम्प्यूटर साइंस), बी.कॉम. (प्लेन, कम्प्यूट एप्लीकेषन), बी.लिब., एम.एस.सी.(बायोटेक्नोलॉजी, कम्प्यूटर साइंस, रसायन षास्त्र), एम.कॉम. आदि कोर्स संचालित हैं तथा इनमें प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकि है।


scroll to top