भिलाई इस्पात संयंत्र  के एसएमएस–3 में ‘ब्लूम वाटिका’ का उद्घाटन... - Steel City Online News Portal

भिलाई इस्पात संयंत्र  के एसएमएस–3 में ‘ब्लूम वाटिका’ का उद्घाटन…

IMG-20260202-WA1349.jpg

संयंत्र के एसएमएस–3 में ‘ब्लूम वाटिका’ का उद्घाटन


भिलाई नगर 02 फरवरी 2026:- भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप–3 के डिस्पैच प्रवेश द्वार के समीप हरित उद्यान ‘ब्लूम वाटिका’ का उद्घाटन 30 जनवरी, 2026 को मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन)  तापस दासगुप्ता द्वारा किया गया। मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एसएमएस–3)  टी. बैठा एवं महाप्रबंधक (एसएमएस–3)  डी. विजिथ के नेतृत्व में टीम ने सुनियोजित तरीके से अनुपयोगी एवं अव्यवस्थित स्थल को उपयोगी, पर्यावरण-अनुकूल एवं सौंदर्यपूर्ण वाटिका में रूपांतरित किया।


इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल)  प्रमोद कुमार, कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस–3) श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण  एस. के. मिश्रा,  पी. सतपथी,  पी. के. अग्रवाल,  मनीष स्वर्णकार,  अजित नारायण,  अतुल बेंडाले,  एच. बी. मलिक,  डी. के. वार्ष्णेय,  यू. एस. परघनिया,  संजीव सोनी,  युवराज ठवरे,  रजत सरकार,  कमल,  सौरभ,  हितेश,  लोकेश, विभिन्न सहयोगी ठेका प्रभारीगण तथा बड़ी संख्या में एसएमएस–3 के कर्मचारी उपस्थित रहे।


उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में  तापस दासगुप्ता ने टीम एसएमएस–3 को सतत सुधार, पर्यावरण संरक्षण तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल कार्यस्थल के सौंदर्यीकरण में सहायक हैं, बल्कि कर्मचारियों में स्वामित्व भाव, अनुशासन एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को भी सुदृढ़ करती हैं।

उल्लेखनीय है कि ये वह क्षेत्र था जहाँ पूर्व में स्क्रैप एवं मलबे का जमाव रहता था, जो अब सुव्यवस्थित एवं आकर्षक हरित उद्यान ‘ब्लूम वाटिका’ के रूप में विकसित हो चुका है। ‘ब्लूम वाटिका’ के विकास में बीएसपी द्वारा  तापस दासगुप्ता के मार्गदर्शन में विकसित ग्रीन टाइल्स का उपयोग किया गया है।


scroll to top