हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया….जिला मुख्यालय दुर्ग में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया ध्वजारोहण

IMG-20230815-WA1171.jpg

दुर्ग, 15 अगस्त 2023/ दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप आज 77वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास वातावरण में पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन, कृषि विकास एवं किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राऊण्ड में ध्वजारोहरण कर परेड की सलामी ली।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम दिये संदेश का वाचन किया और समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की अत्यंत मनमोहक और आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया।

उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों को भी प्रशस्ति-पत्र वितरित कर सम्मानित किया। समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राऊण्ड पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के उपरान्त उन्होंने कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा केे साथ परेड का निरीक्षण किया तथा समारोह में सम्मिलित सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। समारोह में परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया और राष्ट्रपति की जय-जयकार की गई।

उत्साह व उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये गयेे। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली तथा परेड में शामिल प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरूष व महिला), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम/7वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल की 03 प्लाटून, नगर सेना, एन.सी.सी. सीनियर एवं जुनियर (बालक व बालिका), रेडक्रॉस शामिल थे। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी, कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई, शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग और विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि साहू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए प्रथम स्थान के लिए विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग, द्वितीय स्थान के लिए शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग एवं तृतीय स्थान के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी को तथा विशेष प्रदर्शन के लिए कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई को पुरस्कृत किया।

इसी प्रकार परेड में प्रोफेशनल श्रेणी अंतर्गत प्रथम पुरस्कार जिला पुलिस बल, द्वितीय पुरस्कार नगर सेना एवं तृतीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई तथा नान प्रोफेशनल अंतर्गत प्रथम पुरस्कार एनसीसी सीनियर बालिका, द्वितीय पुरस्कार एनसीसी जुनियर बालक तथा रेडक्रॉस को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधिगण, नगर के गणमान्य नागरिक, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे

गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

जो इस प्रकार है –
कार्यालय कलेक्टर दुर्ग श्री होमन लाल भोंसले, भृत्य श्री प्रदीप भूआर्य, नगर निगम भिलाई सहायक ग्रेड 02, श्री उत्तम साहू, सहायक ग्रेड 03, श्री कृष्ण कुमार देवांगन, बीएफओ (वनरक्षक, प्रभारी पुलगांव नर्सरी), श्री कमल नारायण साहू, बीएफओ (वनरक्षक, पाटन बीट) श्री सिरिज ब्रम्हभटट, नर्सिंग सिस्टर सपना देवांगन, लेखापाल श्री योगेश चंद्राकर, ओटी टेक्नीशियन श्री कीर्ति कुर्रे, वार्ड आया श्रीमती प्रेमबती देशलहरा, अनुविभागीय अधिकारी तांदुला जल संसाधन श्री आर.डी. गजपाल,उपअभियंता श्री राजकुमार चंद्रवंशी, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री अंकेश्वर साहू, उद्यानिकी निरीक्षक श्री अनिल सिंह, राजस्व निरीक्षक श्री दुर्गेश गुप्ता, स्व. श्री भीमराव, मरणोपरान्त, प्रभारी सहायक अभियंता श्री अखिलेश गुप्ता, प्रभारी उपअभियंता श्री गोपाल राम सिन्हा, कार्यालय नगर पंचायत पाटन सीएलटीसी श्री शैलेष मिश्रा, पीआईयू श्री योगेश भोई को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार बी.एफ.ओ.(वनरक्षक) सुपेला बीट श्री एन रामा राव, बीएफओ (वनरक्षक) जामगांव एम. श्री विनय कुमार साहू, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय दुर्ग की डॉ. वाय.के.शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना जैफ, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्याति धु्रव, पैथालॉजिस्ट डॉ. नेहा नलवाय बाफना,

पुलिस महकमे से सम्मानित

उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, प्र.आर.क्र. 440 मोहम्मद सलीम, प्र. आर.389 राकेश सिंह, आर. क्र. 164 श्री जुनेद सिद्दकी, सउनि श्री कुलेश्वर चन्द्राकर,, उप निरीक्षक श्री एनूराम देवांगन, उप निरीक्षक श्री यशंवत जघेल, प्र.आर.क्र. 621 श्री देवनारायण सोनकर, रक्षित निरीक्षक श्री रमेश कुमार चन्द्रा, आर.क्र.535 मनीष कुमार वर्मा, आर.क्र. 1738 श्री तोरण वर्मा, प्र.आर. श्री मुकेश चंद्राकर, प्र.आर.क्र. 1440 श्री सत्येन्द्र मढ़रिया, आर.क्र.1637 श्री पंकज कुमार, आर. 1300 श्री योगेश यादव, आर.क्र. 1740 श्री रामसिंह साहू, प्र.आर.क्र. 568 श्री सुरेश कुमार मिश्रा,

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिला वर्मा, सै.क्र. 204 एसडीआरएफ श्री शारदा प्रसाद, सै.क्र. 291 एसडीआरएफ श्री इन्द्रपाल, सै.क्र. 44 एसडीआरएफ श्री आशीष कुमार, फायरमेन श्री कुलेश्वर देशमुख, श्री अवतार सिंह, श्री पराग भोसले, कल्याण अधिकारी श्री टुकेन्द्र बंजारे, सहायक ग्रेड-3 श्री किशोर कुमार चौरे, आर.एम.ए. श्री दीपक क्षत्रिय, सी.एच.ओ. श्रीमती जानकी साहू, आर.एच.ओ श्रीमती टीकेश्वरी बघेल, चिकित्सा अधिकारी डॉ स्पर्धा अग्रवाल, टीम मैनेजर 108 श्री आसीम खान, चतुर्थ श्रेणी श्रीमती सकुन चन्द्राकर, चतुर्थ श्रेणी श्री राहुल कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग जिला क्रीडा अधिकारी श्री सय्यैद तनवीर अकील, सहायक ग्रेड -03 कु. पायल अग्रवाल, कार्यालय उप संचालक कृषि जिला दुर्ग कृषि विकास अधिकारी दुर्ग श्री अमित कुमार जोशी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधि. कार्यालय उप संचालक कृषि श्रीमती पूनम कंवर, गोठान प्रबंधन समिति ग्राम पंचायत किकिरमेटा विकासखंड पाटन उत्कृष्ठ गोठान समिति का संचालन (अध्यक्ष श्री परसु निषाद), गोठान प्रबंधन समिति ग्राम पंचायत चंदखुरी विकासखंड दुर्ग उत्कृष्ठ गोठान समिति का संचालन (अध्यक्ष श्री मनोज चंद्राकर), गोठान प्रबंधन समिति ग्राम पंचायत सण्डी विकासखंड धमधा उत्कृष्ठ गोठान समिति का संचालन (अध्यक्ष श्री धन्नू राम साहू), कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास शाखा) दुर्ग छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती रानू चन्द्राकर, छात्रावास अधीक्षक श्री विकास पंजीयारा , कार्यालय वरिष्ठ कोषालय अधिकारी जिला कोषालय दुर्ग सहायक कोषालय अधिकारी सुश्री सौम्या शर्मा, कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास विभाग) दुर्ग आं.बा. कार्यकर्ता श्रीमती उषा साहू को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


scroll to top