इंडियन ओवरसीज बैंक फर्जी ज्वेल लोन केस में प्रबंधक एवं दो लिपिक गिरफ्तार

IMG_20250421_203953.jpg

इंडियन ओवरसीज बैंक फर्जी ज्वेल लोन केस में प्रबंधक एवं दो लिपिक गिरफ्तार

रायपुर 21 अप्रैल2025 :- इंडियन ओवरसीज बैंक फर्जी ज्वेल लोन केस में प्रबंधक एवं दो लिपिक गिरफ्तार   ईओडब्ल्यू में दर्ज अपराध क्रमांक-01/2023 धारा 13 (क) भ्र०नि०अधि0 1988 यथा संशोधित अधिनियम 2018 एवं धारा 409 भादवि0 में वर्ष 2022 में इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा राजिम, जिला गरियाबंद में खाताधारकों के बंद खातों के माध्यम से फर्जी ज्वेल लोन निकालकर

बैंक अधिकारियों द्वारा गबन कर स्वयं को लाभ पहुंचाने हेतु बैंक के सर्विलायंस एवं मॉनिटरिंग मैकेनिज्म को ब्रेक कर वेरिफिकेशन के प्रत्येक स्तर पर फर्जी अप्रूवल देकर गरीब किसानों के अकाउंट में लोन का पैसा डालकर पूर्व में बैंक के गिरफ्तार सहायक प्रबंधक सुश्री अंकिता पाणिग्रही के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किये गये और जोरोधा नामक शेयर ट्रेडिंग प्लेटफार्म का उपयोग कर फ्यूचर्स एवं ऑप्शन नामक ट्रेडिंग स्कीमों में 1.65 करोड़ रूपये लगाकर पूरा पैसा हार गये, जिससे बैंक को आर्थिक हानि हुई।

आज  21.04.2025 को बैंक के प्रबंधक सुनील कुमार को बिहार से तथा लिपिक खेमन लाल कंवर एवं लिपिक योगेश पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ एवं अग्रिम विवेचना जारी है।


scroll to top