उद्योगपति कैलाशपति केडिया का नई दिल्ली में निधन…. दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार…

IMG_20250207_114331.jpg

नई दिल्ली 07 फरवरी 2025:-  लोकप्रिय उद्योगपति नेहरू नगर निवासी कैलाशपति केडिया का 6 फरवरी को नई दिल्ली में निधन हो गया वह 78 साल के थे

उनका अंतिम संस्कार आज 7 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे नई दिल्ली में किया जाएगा जानकारी के अनुसार कैलाशपति केडिया जी काअंतिम यात्रा 7 फरवरी 2025, दिन शुक्रवार, दोपहर 12.00 बजे उनके निवास स्थान A 30/8, DLF Phase -1, डीटी मेगा मॉल के पीछे, गुड़गांव से लोधी रोड क्रेमाटोरियम, दिल्ली दोपहर 2.00 बजे अंतिम संस्कार हेतु पहुँचेगी

वे अपने पीछे मंजू देवी केडिया (धर्म पत्नि) विनय-रचना केडिया (पुत्र एवं पुत्र वधु) नवीन-तुलिका केडिया (पुत्र एवं पुत्र वधु) सुरम्य, उत्सव (पौत्री, पौत्र) अरन्य, अनुनय (पौत्र रतन-रितु केडिया (भतीजा – वधु) शलभ-श्वेता (पौत्र एवं पौत्र वधु) प्रतिमा लाल, प्रीति मानसिंग (पुत्री) सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं

कैलाशपति केडिया के निधन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, उदय नारायण सिंह, उद्योगपति वीनू जैन, विजय कुमार गुप्ता, के. के. झा , श्रमिक नेता प्रभुनाथ मिश्रा,अरविंदर सिंह खुराना, रतन दास गुप्ता, प्रभु नाथ बैठा, ने दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।


scroll to top