इंस्पेक्टर महेश ध्रुव ACCU ,व सब इंस्पेक्टर उदय शंकर झा कोतवाली दुर्ग में पदस्थ… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जारी किया आदेश
दुर्ग 13 जून 2025:- जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज शुक्रवार को दो अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

इस आदेश के अनुसार, वर्तमान में रक्षित केंद्र में पदस्थ इंस्पेक्टर महेश ध्रुव को तत्काल प्रभाव से एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, रक्षित केंद्र में तैनात उपनिरीक्षक उदय शंकर झा को दुर्ग कोतवाली भेजा गया है।



